फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two arrested for murder with a knife

चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 08 Jun 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for murder with a knife
चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोप में हिसार एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला 9 फरवरी 2020 का है। पिल्लूखेड़ा निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र जुलाना में किसी काम से आया हुआ था। जब वह जुलाना की नई अनाज मंडी गेट पर करसोला गांव की सड़क पर था तो कार में सवार तीन-चार बदमाश आए और पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने के साथ युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया था। युवक की गर्दन पर कई वार किए गए थे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए थे। घायल युवक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने उस समय अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस उक्त मामले में ने मामले की जांच करते हुए बहराना निवासी छोटा सिंह और पिल्लूखेड़ा निवासी कृष्ण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। एसटीएफ के एएसआई सुरेश के अनुसार करीब एक साल पहले वीरेंद्र व छोटा के बीच झगड़ा हुआ था। इसी के चलते वीरेंद्र पर हमला किया गया था, जिसमें उसकी जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed