फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused of cheating six lakhs on the pretext of getting Canadian citizenship arrested

Jind News: कनाडा की नागरिकता दिलवाने का झांसा देकर छह लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 02 May 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cheating six lakhs on the pretext of getting Canadian citizenship arrested
जींद। कनाडा गए व्यक्ति को नागरिकता दिलाने का झांसा देकर उसके रिश्तेदारों से छह लाख रुपये हड़पने के दो आरोपियों को नार्थ वेस्ट दिल्ली निवासी सुमित व बिहार के गोपालगंज निवासी बबलू कुमार को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गांव निम्नाबाद निवासी कुलविंद्र सिंह ने चार अप्रैल को साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मेरी साली का लड़का जुझार सिंह कनाडा गया हुआ है। 15 फरवरी को विदेशी नंबर से उसके ससुर पंजाब के पटियाला जिले के गांव खतौली निवासी गुरचरण सिंह के पास फोन आया। जहां पर आरोपियों ने कहा कि वह विदेश भेजने वाले एजेंट बोल रहा है और आपका दोहता जुझार सिंह कनाडा गया हुआ है। उसको वहां की नागरिकता दिलाने के लिए छह लाख रुपये देने पड़ेंगे। इस पर उसके ससुर गुरचरण सिंह ने उनका नंबर दे दिया। इसके बाद ठगी करने वालों का उसके पास फोन आया। जहां पर आरोपियों की बातों पर विश्वास हो गया और उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में छह लाख रुपये डाल दिए। राशि डालने के बाद उसको अहसास हुआ कि यह तो ठग गिरोह है और पूरे प्लान के साथ राशि को खाते में डलवाई है। इसके बाद जब जुझार सिंह से संपर्क किया तो उसने भी बताया कि कोई राशि नहीं डलवाई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया था। साइबर क्राइम थाना पुलिस जांच में सामने आया कि नार्थ वेस्ट दिल्ली निवासी सुमित व बिहार के गोपालगंज निवासी बबलू कुमार का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed