फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two accused arrested for running adulterated ghee factory

मिलावटी घी की फैक्टरी चलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for running adulterated ghee factory
रोहतक रोड पर सांवरिया फूड इंडस्ट्री के नाम से मिलावटी घी की फैक्टरी चलाने के मामले में सदर थाना पुलिस ने आत्मा नगर निवासी कपिल व दीपक को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टॉप इंचार्ज निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने 19 नवंबर 2021 को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनको सूचना मिली की रोहतक रोड निवासी आशु व रोशन, अजमेर बस्ती निवासी रामनिवास, गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी कपिल व दीपक किशनपुरा रघु नगर जींद में सांवरिया फूड इंडस्ट्री के नाम से फैक्टरी चला रहे हैं जोकि रिफाइंड तेल में वनस्पति घी व केमिकल्स मिलाकर मिलावटी घी तैयार करके बेचते हैं। यह इस मिलावटी घी को हरियाणा दीप, हरियाणा उत्सव, नक्श डेयरी, कन्हैया डेयरी, हरियाणा डेयरी सुपर व वीटा घी के नाम से बाजार में बेचने का काम करते हैं। घी तैयार करने में अवैध तरीके से डोमेस्टिक सिलिंडर का उपयोग किया जाता है जिस पर टीम ने मौके पर छापा मारकर आशु, रोशन व उनकी लेबर शैलेश और वीरेंद्र को नकली घी की पैकिंग करते हुए काबू किया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह सामान हुआ था फैक्टरी से बरामद
डिटेक्टिव टीम ने बताया कि नकली घी तैयार करने के लिए फैक्टरी में दो बड़े लोहे के घान, चूल्हे, पांच घरेलू गैस सिलिंडर, पेटियों पर बेल्ट लगाने वाली मशीन, तीन टेटरा मशीन, दो लोहे के डिब्बे पर सील लगाने वाली मशीन, एक लोहे के पीपे पर ढक्कन लगाने वाली मशीन, एक गन बेल्ट, दो इलेक्ट्रानिक कांटे, दो गरम हवा के फ व्वारे, विभिन्न कंपनियों के 350812 रेपर, विभिन्न कंपनियों की 380 पेटी जिसमें एक से पांच लीटर तक के डिब्बे हैं, 22 कनस्तर 15 लीटर के, रेपर लगाने की चार मशीन, दो पीपी केमिकल्स की बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed