फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tricolor will be hoisted in 50 thousand houses of the district for three days: Raju Mor

जिले के 50 हजार घरों में फहराया जाएगा तीन दिन तिरंगा : राजू मोर

Tue, 02 Aug 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted in 50 thousand houses of the district for three days: Raju Mor
जींद। कैथल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां लगाई गईं। जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि जिले में 13 से 15 अगस्त तक 50 हजार घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करना चाहिए। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं विभागों के जिला संयोजक, घर-घर तिरंगा अभियान के मंडल संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मोर ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्र की मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान मनाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने देशवासियों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। राष्ट्र की एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए हर घर तिरंगा मनाने की अपील की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ें। इससे हमारी युवा पीढ़ी में हम तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएंगे साथ ही स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों का त्याग उन्हें बता पाएंगे। राजू मोर ने बताया कि जिले में 1018 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ पर 50 तिरंगे लहराए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी, अमरपाल राणा, अभियान के सहसंयोजक सुखदीप बुवाना, वीरेंद्र खोखरी, मनीष गोयल, नरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed