फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tribute paid to former Governor Satyapal Malik

Jind News: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी श्रद्धांजलि

Sun, 10 Aug 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former Governor Satyapal Malik
10जेएनडी12-पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोग। संवाद - फोटो : संवाद
उचाना। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए खटकड़ टोल के पास श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। क्षेत्र भर से लोग श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। किसान संगठनों के प्रतिनिधि, खापों के प्रतिनिधि व प्रधान भी पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सत्यपाल मलिक ने हमेशा हर किसी की आवाज को उठाने का काम किया।
विज्ञापन

वह कई राज्यों के राज्यपाल रहे तो आमजन के साथ उनका जुड़ाव रहा। अपने जीवन में उनकी छवि ईमानदार इंसान की रही। जम्मू कश्मीर में जब वह राज्यपाल थे तो वहां पर धारा 370 हटाने का काम किया।
विज्ञापन

मजदूर, किसान और कमेरे वर्ग की आवाज को बुलंद करने का प्रयास किया। जब उनका निधन हुआ तो उनके पास चार जोड़ी कपड़े ही थे। एक कमरे का मकान उनके पास था।
वक्ताओं ने कहा कि अपने जीवन में कभी रुपये कमाने को अहमियत नहीं दी। अपने जीवन काल के दौरान सत्यपाल मलिक कहते थे कि राजनीति रुपये कमाने का जरिया नहीं है बल्कि ये समाज सेवा करने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का जो साहसिक निर्णय उनके राज्यपाल होते हुए लिया गया उनको लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस मौके पर ओमप्रकाश कंडेला, सूरजभान घसो, दलबीर श्योकंद, हरिकेश काब्रच्छा, सोमदत्त थुआ, अनुराग खटकड़, महेंद्र जुलानी फूलकुमार बरसोला, अनिता सुदकैन, सिक्किम सफाखेड़ी, शंकर और बलवान छापड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed