फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Trains were late... after waiting for hours passengers took the help of buses

Jind News: ट्रेनें लेट... घंटों इंतजार के बाद यात्रियों ने लिया बसों का सहारा

Sun, 11 May 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Trains were late... after waiting for hours passengers took the help of buses
10जेएनडी19-ट्रेन के लेट होने से खाली पड़ा रेलवे जंक्शन नरवाना। संवाद
जींद। पिछले कुछ दिनों से चल रही भारत-पाक की लड़ाई का असर अब ट्रेनों पर भी दिखाई देने लगा है। इसका ज्यादा असर पाकिस्तान की सीमा के लगते पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर की तरफ आने-जाने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। शनिवार को पंजाब के फिरोजपुर से आने वाली 20424 पतालकोट सुपरफास्ट ट्रेन 8 घंटे की देरी से जींद जंक्शन पहुंची। इसके अलावा कटरा से आने वाली 16032 अंडमान एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट हुई और वह 11:44 बजे पर जींद पहुंची।
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर से आने वाली 20424 पतालकोट सुपरफास्ट ट्रेन 8:56 बजे पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है। शनिवार को यह ट्रेन 12 बजे भी फिरोजपुर जंक्शन पर खड़ी रही। इस ट्रेन को पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलाबारी के चलते देरी से चलाया गया। हालांकि यात्री भी इस ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब पूछताछ केंद्र पर पता किया तो पता चला कि यह ट्रेन तो कई घंटे देरी से आ रही है। ऐसे में यात्री घरों की ओर लौट गए और कुछ यात्री बसों का सहारा लेकर रोहतक या दिल्ली की तरफ रवाना हुए। यह ट्रेन शाम 16:42 बजे जींद जंक्शन पहुंची और 16032 अंडमान एक्सप्रेस 10 बजकर 42 मिनट की बजाय 11 बजकर 44 मिनट पर जींद पहुंची। हालांकि इन ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed