{"_id":"63e931a74ea8e6121e04112c","slug":"traders-will-meet-sp-today-to-get-call-details-of-fake-food-security-personnel-jind-news-c-17-1-64568-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: फर्जी खाद्य सुरक्षा कर्मचारी की कॉल डिटेल निकलवाने के लिए आज एसपी से मिलेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: फर्जी खाद्य सुरक्षा कर्मचारी की कॉल डिटेल निकलवाने के लिए आज एसपी से मिलेंगे व्यापारी
Mon, 13 Feb 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते हुए व्यापारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। बाजार में दुकानदारों से प्रशिक्षण के नाम पर राशि ऐंठने वाले फर्जी खाद्य सुरक्षा कर्मचारी सोनीपत की राम कालोनी निवासी कृष्ण तोमर की कॉल डिटेल निकवालने की मांग को लेकर आज व्यापारी एसपी से मिलेंगे। इसको लेकर रविवार को व्यापारियों की सेठों वाली धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए और दुकानदारों को उनकी राशि वापस दिलवाई जाए।
इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की जांच होनी चाहिए और जो युवा सक्षम कंपनी के कौन व्यक्ति इस जालसाजी में शामिल है। उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटनाक्रम को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलेगा और जो भी इस घटनाक्रम में शामिल है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।
जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि व्यापारियों के साथ जो ठगी का जाल बिछाया गया है। इसमें कई खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। क्योंकि उनके संज्ञान में दुकानदारों ने पहले भी अवगत करवा दिया था, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए थे। विभाग ने कृष्ण तोमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला तक दर्ज नहीं करवाया गया, जबकि यह जिम्मेवारी खाद्य सुरक्षा विभाग की बनती थी और न ही व्यापारियों को युवा सक्षम योजना प्रशिक्षण की जानकारी दी गई थी। जबकि इस कंपनी का टेंडर पहले ही रद्द हो चुका है और ना ही आज तक कोई प्रशिक्षण सेंटर खोला गया। इस अवसर पर ईश्वर बंसल, जयकुमार गोयल, जयभगवान सिंगला, आईडी गोयल, बीएस गर्ग, बलराज गर्ग, राकेश सिंघल, संजय, नीरज, पवन, राजीव, सतीश, मुनीष व पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
तीन माह से चल रहा था खेल, विभाग क्यों बना अनजान
लगभग तीन महीनों से खाद्य सुरक्षा विभाग की नाक के नीचे इतना बड़ा घोटाला होता रहा। खाद्य सुरक्षा विभाग को लेकर काफी दुकानदारों में रोष था। अगर खाद्य सुरक्षा विभाग इस नकली अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करता तो दुकानदार इस लूट से बच जाते। आखिर में दुकानदारों ने एकत्रित होकर इस नकली अधिकारी को पकड़ कर पुलिस को सौंपने का काम किया। यह दुकानदारों को डरा-धमका कर पिछले लगभग तीन महीने से पर्चियां काट कर मोटी रकम वसूल रहा था और यह व्यक्ति पहले खाद्य सुरक्षा विभाग में नौकरी कर रहा था।
आरोपी की कॉल डिटेल निकलवाए पुलिस
व्यापारियों ने मांग की है कि आरोपी के फोन की कॉल डिटेल भी निकलनी चाहिए, क्योंकि यह खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपल भरने की धमकी देता था और कहता था कि जब तक दुकानदार ट्रेनिंग नहीं लेंगे और प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट नहीं बनाएंगे। तब तक इंकम टैक्स की फाइल जमा होगी और न ही आपके ई वे बिल कटेगें तथा खाद्य सुरक्षा विभाग का कोई लाइसेंस नहीं बनेगा।