फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Today, women will be commanded to hold farmers in their hands

आज महिलाओं के हाथ में होगी किसान धरने की कमान

Mon, 08 Mar 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Today, women will be commanded to hold farmers in their hands
बद्दोवाला टोल प्लाजा पर आयोजित धरने में मौजूद किसान। संवाद - फोटो : Jind
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना 72वें दिन भी खटकड़ टोल के पास जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आठ मार्च को किसान टोल पर महिला दिवस मनाएंगे। धरने की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। धरने की अध्यक्षता से लेकर मंच संचालन व वक्ता भी महिलाएं होंगी। रविवार को धरने की अध्यक्षता सुमित चहल बड़ौदा ने की।
विज्ञापन

महिला किसान नेता सिक्किम सफाखेड़ी ने कहा कि महिला दिवस पर धरने के आस-पास के गांवों से बड़ी तादाद में महिलाएं पहुंचेंगी। अपने परिवार के सदस्यों को महिलाएं साफ तौर पर कह चुकी हैं कि वह किसानों के समर्थन में निरंतर धरने पर दिल्ली जाएं। खेती से लेकर घर का कामकाज वे संभाल लेंगी। यह लड़ाई फसल और नस्ल की है। इस लड़ाई में अगर किसान की हार हो गई तो वह कभी भी खुद के लिए संघर्ष नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

आजाद पालवां व सतबीर पहलवान बरसोला ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में जो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है, उसको लेकर जिले में जजपा के विधायक पर मतदाता दबाव बनाएंगे, ताकि वह सरकार के खिलाफ मतदान करें। 10 मार्च को यह अविश्वास प्रस्ताव सदन में आएगा। इस मौके पर बिंद्र नंबरदार, रामकुमार भौंसला, विकास सफाखेड़ी, पनमेश्वरी, सुमित्रा, वेद प्रकाश मूंडे, जगदीश, बिंद्र भौंसला, श्यामलाल, धर्मबीर राठी,चंद्र सिंह झांज, कश्मीर, मेवा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की नौजवान सभा गांव-गांव जाकर करेगी युवा किसान सम्मेलन
भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव नरेश ने कहा कि दिल्ली में किसानों का आंदोलन 102 दिन से चल रहा है, लेकिन केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। यह बहुत ही चिंता की बात है। एक लोकतांत्रिक देश में अपनी मांगों के लिए मेहनतकश जनता शांति पूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रही है, लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र जनता की आवाज को सुनने की बजाय उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए राज्य कमेटी के आह्वान पर नौजवान सभा पूरे प्रदेश में गांव-गांव जाकर युवा किसान सम्मेलन करेगी। इसके तहत युवाओं को कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में बढ़.चढ़कर लेने और जीत में निर्णायक भूमिका में आने के लिए प्रेरित करेगी।

महंगाई को लेकर बद्दोवाल टोल प्लाजा पर आज प्रदर्शन करेंगी महिलाएं
बद्दोवाल टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने पर रविवार को सुनील बद्दोवाल ने कहा कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बद्दोवाल टोल प्लाजा पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी की हर मूलभूत वस्तु के दाम इतने बढ़ गए हैं कि जरूरत की वस्तुएं लगातार दूर होती जा रही हैं। केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई कम करने की बजाय बढ़ाती जा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार देश की जनता के हित में कोई कार्य नहीं कर रही। किसान नेता होशियार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश के हित की सरकार नहीं, बल्कि बड़ी निजी कंपनियों की हितकारी सरकार है।

 धरनास्थल पर मौजूद भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्य। संवाद

धरनास्थल पर मौजूद भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind

 खटकड़ टोल पर धरने पर पहुंचे किसान। संवाद।

खटकड़ टोल पर धरने पर पहुंचे किसान। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed