{"_id":"6303cd670b9c9565455702fe","slug":"today-is-the-last-day-for-depositing-fees-for-admission-in-ug-course-jind-news-rtk655787252","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी कोर्स में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी कोर्स में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
जींद। यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर दो मेरिट लिस्ट के बाद भी शहर के महिला कॉलेज व पीजी कॉलेज में ज्यादा सीटें अभी तक खाली हैं, हालांकि 18 अगस्त को जारी हुई दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया था। उनकी फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। इसके बाद खाली सीटों पर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 26 अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा। साथ ही फि जिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे।
ओपन काउंसिलिंग में हर रोज दोपहर 12 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे, उसके बाद मेरिट लिस्ट बनाकर उसी दिन रात 12 बजे तक दाखिला फीस जमा करवाने का मौका दिया जाएगा। राजकीय पीजी कालेज में बीए संकाय में 154, बीकॉम में 163, बीसीए में दस, बीएससी नॉन मेडिकल में 177, बीएससी मेडिकल में 83, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 20, बीए ज्योग्राफी आनर्स में 22 सीट खाली बची हुई हैं। राजकीय महिला कालेज में बीए संकाय में 65, बीकाूम में 109, बीसीए में 14, बीएससी नॉन मेडिकल में 90, बीएससी मेडिकल में 14, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 14, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स में 12, बीकाम ऑनर्स में 14 सीट खाली बची हुई हैं। सफीदों के राजकीय कालेज में बीए संकाय में 175, बीकाम में 124, बीएससी मेडिकल में 34, बीएससी नान मेडिकल में 66 व बीएसससी कंप्यूटर साइंस में 28 सीट खाली बची हैं।
दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का यूजी कोर्स में नाम आया था। अब उनके पास दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का 23 अगस्त को अंतिम दिन है। इसके बाद 26 अगस्त को खाली सीटों पर पोर्टल खोला जाएगा। जिसमें फिजिकल काउंसलिंग के तहत विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
-पुष्पलता, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, जींद।