{"_id":"673f9a5ed655a36b40047a4e","slug":"today-daughters-have-become-flag-carriers-in-competition-or-war-dr-ranpal-singh-jind-news-c-199-1-sroh1006-126053-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पर्धा या जंग में बेटियां आज ध्वज वाहिका बनी हैं : डॉ. रणपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पर्धा या जंग में बेटियां आज ध्वज वाहिका बनी हैं : डॉ. रणपाल सिंह
विज्ञापन
21जेएनडी10-फ्रैंडली कबड्डी मैच के खिलाडिय़ों के साथ कुलपति डॉ. रणपाल सिंह। संवाद
उचाना। बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी में बेटियों की शिक्षा व खेल को प्रेरित करने के उद्देश्य से उचाना सेवा समूह की ओर से रखे कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह पहुंचे। अध्यक्षता खंड संसाधक समग्र शिक्षा अभियान उचाना रणपाल श्योकंद ने की। संचालन मा. रामप्रसाद ने किया।
उचाना सेवा समूह की ओर से रामपाल खटकड़, देशराज और जयभगवान करसिंधु ने कुलपति के सामने उचाना के किसी एक गांव को विश्वविद्यालय की तरफ से गोद लिए जाने की मांग की। डॉ. रणपाल सिंह ने इस मांग को मंजूर किया। खेल अकादमी में लड़के और लड़कियों का कबड्डी का मैच हुआ। डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है खेल हो युद्ध हो या कोई भी पढ़ाई की प्रतियोगिता हर क्षेत्र में बेटियां आज ध्वज वाहिकाएं बन गई हैं। इससे पहले डॉ. रणपाल सिंह ने पं. ओमप्रकाश भौंगरा की तरफ से संचालित शुद्ध रसोई का निरीक्षण किया।
शुद्ध रसोई के संचालन पर रसोई संचालक को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के नेक कार्य करने से समाज को दिशा मिलती है। मनुष्यों में इंसानियत के गुणों को बल मिलता है। इस अवसर पर थुआ खाप के अध्यक्ष पंडित सोमदत्त, सरपंच सुखविंद्र भौंगरा, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल पीटीआई, राममेहर प्रधान, शीशपाल शास्त्री, राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना प्रिंसिपल डॉ. आईएस लाखलान, डॉ. राजेश, ईश्वर, कल्पना, छबीला राम, राकेश, अधीक्षक सेवा सिंह मौजूद रहे।