फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   To buy cheap cement, a person searched the number on Google and a cyber criminal duped him of Rs 1.04 lakh

Jind News: सस्ता सीमेंट लेने के लिए गूगल से नंबर निकाला, साइबर अपराधी ने ठग लिए 1.04 लाख रुपये

Sun, 08 Sep 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
To buy cheap cement, a person searched the number on Google and a cyber criminal duped him of Rs 1.04 lakh
जींद। दोस्त को सस्ता सीमेंट दिलवाने के लिए गूगल से कंपनी का नंबर लेकर बात करने पर व्यक्ति को अज्ञात ने एक लाख चार हजार रुपये की चपत लगा दी। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में जुलाना मंडी निवासी पवन सिंगला ने बताया कि उसका दोस्त सरकारी विभागों में ठेके लेता है। इसके लिए उसको सीमेंट की जरूरत थी। उसने इसकी चर्चा उससे की थी। इसके लिए उसने गूगल से सीमेंट कंपनी के सप्लायर का नंबर सर्च किया। इसमें उसको स्पांसर कंपनी वेबसाइट से कंपनी की तरफ से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह श्री सीमेंट लिमिटेड अल्ट्राटेक, जेके सीमेंट कंपनी के मार्केट ऑफिस से बात कर रहा है। बाद में सभी ने कंपनी के लेटर पैड पर सीमेंट की हर ग्रेड का रेट व्हाट्सएप पर भेजा, जोकि खरीदार को केवल श्री सीमेंट ही लेनी थी। इसके लिए रेट तय हुआ, तो उन्होंने पहले 50 प्रतिशत राशि खाते में डलवाई। सीमेंट की कीमत दो लाख चार हजार रुपये बनती थी। इस पर उन्होंने एक लाख चार हजार रुपये बताए गए खाते में डाल दिए। इसके बाद उसको कॉल कर कहा गया कि सीमेंट डिलिवरी से पहले पूरी राशि जमा करवानी होगी। इसको लेकर संदेह हुआ तो उसने बैंक में खाते की जांच करवाई, तो पता लगा की यह खाता फ्रॉड है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed