फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tiranga Yatra taken out in Jamni, salute paid to the valor and valor of the army

Jind News: जामनी में निकाली तिरंगा यात्रा, सेना के शौर्य एवं पराक्रम को किया नमन

Sun, 18 May 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in Jamni, salute paid to the valor and valor of the army
18जेएनडी09-सफीदों विधानसभा क्षेत्र के जामनी गांव में तिरंगा यात्रा निकालते हुए चेयरमैन कर्मवीर
जींद। हरियाणा काॅन्फेड के चेयरमैन एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के इस ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता को पूरी दुनिया ने देखा है। इसका परिणाम यह हुआ कि पाकिस्तान घुटने के बल आ गया।
विज्ञापन


चेयरमैन कर्मवीर सैनी ने यह बात रविवार को सफीदों विधानसभा क्षेत्र के जामनी गांव में ग्रामीणों द्वारा भारतीय सेनाओं के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए कही। इस तिरंगा यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं, ग्रामीणों एवं महिला शक्ति ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर भारत माता की जयकार की।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा गांव की जिस भी गली व मार्ग से निकली, वहीं पर लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया और अंत में देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि जब भी किसी दुश्मन ने भारत की तरफ आंख उठाकर देखा है तो भारत ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं को खुली छूट दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सीमाएं इतनी मजबूत हो गई हैं कि दुश्मन को भारत की तरफ आंख उठाने के लिए सौ बार सोचना पड़ेगा। चेयरमैन कर्मवीर सैनी ने कहा कि अब भारतीय वैज्ञानिकों ने इओएस-09 नामक ऐसा आधुनिक सैटेलाइट तैयार कर लिया है, जो देश में घुसपैठ और संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाएगा।

यह आधुनिक सैटेलाइट भविष्य में एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन में बहुत मददगार साबित होगा। इस अवसर पर दलबीर सिंगरोहा, विरेंद्र सैनी, प्रमोद, जगदीश कश्यप, जय किशन, रोशन गुर्जर, रामफल सैनी, पार्षद सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed