फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three-year-old child came under the tire of the pickup, died

पिकअप के टायर के नीचे आया तीन वर्षीय बच्चा, मौत

Thu, 09 Dec 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three-year-old child came under the tire of the pickup, died
अलेवा। मांड़ी खुर्द गांव में नगूरां से गैस सिलिंडर की सप्लाई करने आई पिकअप के टायर के नीचे आने से वीरवार दोपहर 12 बजे एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे में पोते को गोद में लेकर जा रहा दादा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने नगूरां निवासी पिकअप चालक सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मांडी खुर्द निवासी सतबीर ने बताया कि उसका चचेरा भाई कर्म सिंह अपने तीन वर्षीय पौत्र अंशु को गोद में लेकर गली से गुजर रहा था। इस दौरान नगूरां से गैस सिलिंडर की पिकअप में सप्लाई करने आए चालक ने लापरवाही से गाड़ी पीछे करते हुए दादा-पौत्र को टक्कर मार दी। टक्कर के लगते ही दोनों गली में गिर गए। इस दौरान गाड़ी का एक टायर अंशु के ऊपर से गुजर गया। इससे अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने कर्म सिंह को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने अंशु के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर नगूरां निवासी चालक सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed