फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three thousand quintals of PR paddy was purchased on the last day

Jind News: अंतिम दिन हुई तीन हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद

Thu, 16 Nov 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 16 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Three thousand quintals of PR paddy was purchased on the last day
मंडी में चल रहा पीआर का उठान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। 26 सितंबर से शुरू हुई पीआर धान की खरीद के अंतिम दिन बुधवार को तीन हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद हुई। सीजन में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पीआर धान की खरीद की गई। बीते साल से दोगुना पीआर इस बार मंडी पहुंचने के बाद भी किसी तरह की परेशानी पीआर बेचने के लिए किसानों को नहीं हुई। खरीद के साथ-साथ उठान प्रक्रिया भी बेहतर रही। शासन, प्रशासन द्वारा बेहतर किए गए पुख्ता प्रबंधों को किसानों, आढ़तियों ने बेहतर बताया। पीआर धान की खरीद प्रक्रिया को लेकर किसान, आढ़ती सीजन में संतुष्ठ नजर आए।


खाद्य आपूर्ति विभाग सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि एक ही एजेंसी द्वारा खरीद की गई है। बीते साल से दोगुना पीआर धान मंडी आने के बाद भी किसी तरह की परेशानी खरीद में नहीं आने दी गई। उठान के साथ ही पेमेंट किसानों के खाते में पहुंची। इस सीजन में 2 लाख 17 हजार क्विंटल की खरीद हुई जो बीते साल से दोगुना है। अब तक 1 लाख 98 हजार क्विंटल का उठान भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed