फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three students of Belrakha got selected in Navodaya

Jind News: बेलरखा के तीन विद्यार्थियों का नवोदय में हुआ चयन

Tue, 08 Jul 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 08 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three students of Belrakha got selected in Navodaya
07जेएनडी22- राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते हु
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा के तीन विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की। विद्यालय की कक्षा पांचवीं के विद्यार्थी मीनाक्षी, तन्नु और विनय ने नवोदय विद्यालय के पहले चयन सूची में स्थान प्राप्त किया है। इन तीनों बच्चों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने इस शानदार उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान ने कक्षा इंचार्ज प्रदीप जागलान व पुष्पा रानी को विशेष रूप से बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण गुणवत्ता का परिचायक है। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान बलिंद्र सिंह ने भी विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत और मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान के नेतृत्व में स्कूल लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। गांव के लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और चयनित बच्चों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed