फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three questions on the sewerage system of the city, how much was spent

विधानसभा सत्र कल से उठेंगे जिला के मुद्दे, जींद के भाजपा विधायक ने लगाए 14 सवाल

Wed, 18 Aug 2021 10:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Three questions on the sewerage system of the city, how much was spent
जींद। शुक्रवार से प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इसमें शहर के मुद्दों को उठाने के लिए जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने खासी तैयारी की है। उन्होंने कुल 14 प्रश्न विधानसभा सत्र के लिए भेजे हैं। इनमें सबसे अहम शहर की सीवरेज व्यवस्था का है। विधायक ने अपने प्रश्न में पूछा है कि तीन साल में शहर की सीवरेज व्यवस्था पर कितनी राशि खर्च की गई है। क्या शहर की सीवर लाइन ठप हो चुकी है और यदि यह सही है तो इसको ठीक करने के लिए क्या योजना बनी है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की प्रगति के बारे में भी विधायक ने जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

दरअसल पिछले महीने ही भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जनस्वास्थ्य विभाग, लोकनिर्माण व नगरपरिषद के अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। विधायक ने तीनों विभागों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया था। ऐसे में अब इन अधिकारियों को विधानसभा में जवाब देना होगा।
विज्ञापन

विवि में लॉ कॉलेज शुरू करने की मांग
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सीआरएयू में लॉ कॉलेज शुरू करने की मांग भी विधानसभा में रखी है। हालांकि विवि द्वारा भी इसका प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक इस फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी रोड व मनोहरपुर गांव में सब यार्ड की जानकारी
भाजपा विधायक ने भिवानी रोड के निर्माण को लेकर भी सवाल पूछा है। इसके अलावा मनोहरपुर गांव में मंजूर हुए सब यार्ड की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी मांगी है। नरवाना रोड से बरवाला रोड के रिंग रोड की जानकारी भी विधानसभा में मांगी गई है। वहीं रायचंदवाला व अहीरका गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग भी की गई है।

क्षेत्र का विकास ही प्रथम लक्ष्य
चाहे विधानसभा हो या कोई अन्य मंच मेरा लक्ष्य क्षेत्र का विकास ही है। इसके लिए जो हो पा रहा है, वह किया जा रहा है। विधानसभा में क्षेत्र की आवाज उठाई जा रही है। सीवर व्यवस्था व पेयजल परियोजना पर खास फोकस रहेगा।
डॉ. कष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed