{"_id":"5f0df6f58ebc3e6373140ead","slug":"three-people-including-elderly-woman-returned-from-mumbai-found-corona-positive-jind-news-rtk564044958","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटी बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटी बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच करता कर्मचारी।
- फोटो : Jind
जिले में मंगलवार को तीन लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इनमें एक बुजुर्ग महिला मुंबई से, फाइनेंस कंपनी में काम करने वाला युवक तथा दिल्ली ट्रांसपोर्ट में मुंशी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 173 पहुंच गया है। वहीं तीन लोगों के ठीक होने से कुल 124 लोग कोरोना को हरा चुके हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 45 एक्टिव केस हैं।
गांव भुरायण निवासी 60 वर्षीय महिला 13 जुलाई को अपने बेटे, बहू और पोते के साथ मुंबई से लौटी थी। पानीपत तक इन लोगों ने ट्रेन से यात्रा की थी। पानीपत से गाड़ी में यह लोग नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचे। यहां यह इन्होंने सैंपल देने के बाद घर पहुंचे। मंगलवार को बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि उसके अन्य परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं गांव ढाठरथ निवासी 38 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह युवक हिसार की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। 12 जुलाई को बुखार की शिकायत होने पर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां इसका सैंपल लिया गया था। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव देवरड़ निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी है। 12 जुलाई को वह अपने घर लौटा था। 13 जुलाई को उसने जुलाना सीएचसी में सैंपल दिया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम ने बताया कि मंगलवार को 241 लोगों की रिपोर्ट मिली है। इनमें से तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मंगलवार को तीन लोग पॉजिटिव से निगेटिव हुए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सैंपलों की संख्या
अस्पताल प्रशासन ने अब प्रतिदिन लिए जाने सैंपलों की संख्या बढ़ा दी है। मंगलवार को 201 लोगों के सैंपल लिए गए। अब स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन कम से कम 200 लोगों के सैंपल लेगा। तीन दिन से ही स्वास्थ्य विभाग ने अब सैंपलों की संख्या बढ़ा दी है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन 90 से 100 के आसपास सैंपल लेता था। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन कम से कम 300 सैंपल लेने का टारगेट लेकर चल रहा है। एक-दो दिन में यह टारगेट पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन कम से कम 300 सैंपल लिए जाएंगे।