{"_id":"618d5fda63caca07972a4734","slug":"three-miscreants-arrested-after-15-days-in-the-case-of-extortion-from-the-businessman-jind-news-rtk629565473","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले में तीन बदमाश 15 दिन बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले में तीन बदमाश 15 दिन बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के तीनों आरोपी।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पुरानी अनाज मंडी में 15 दिनों पहले व्यापारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनको अदालत से चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
26 अक्तूबर को रामराय गेट निवासी व्यापारी नितिन गोयल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पुरानी अनाज मंडी में लोहे की दुकान है। जब वह दुकान पर थे तब उसके पास 25 अक्तूबर को शिव कुमार उर्फ शिबू का फोन आया कि मुकेश गिरी की दुकान पर आकर मिलना। अगले दिन वह खुद उसे बुलाने आया और कहा कि पोंकरीखेड़ी निवासी मुकेश व वजीर बुला रहे हैं। जब वह उसके साथ मुकेश गिरी की दुकान पर गया तो वहां पर छह युवक पिस्तौल लिए हुए खड़े थे। दुकान के अंदर मुकेश गिरी व वजीर पहलवान बैठे थे। इन दोनों के पास भी पिस्तौल थे। इस दौरान उन्होंने उससे 25 लाख रुपये की मांग की तो व्यापारी नितिन गोयल ने देने से मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अपने भाई विपुल को फोन कर मामले की जानकारी दी और वहां पर बुला लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके भाई विपुल के साथ भी मारपीट की और उन पर पिस्तौल तानकर दस लाख रुपये मंगवाने को बात कही। इसके बाद उसने अपने भाई विकास को फोन कर दस लाख रुपये उसके पिता के किराना स्टोर से मंगवाए। यह राशि बाइक पर शिबू लेकर आया। इसके बाद सभी बदमाश रुपये लेकर वहां से फरार हो गए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने पोंकरीखेड़ी निवासी वजीर, राममेहर, प्रदीप व शिबू और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में वजीर, प्रदीप व राममेहर को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से तीनों आरोपियों को अदालत ने चार दिन के रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से दस लाख रुपये की नकदी, वारदात में प्रयुक्त कार व हथियारों को बरामद करेगी। इस मामले में एक आरोपी शिव कुमार उर्फ शिबू पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपी शिवकुमार से किए थे अवैध हथियार बरामद
इस मामले में पहले गिरफ्तार हुए आरोपी शिव कुमार उर्फ शिबू से सीआईए ने रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की गई बाइक, 32 बोर का पिस्तौल व नौ कारतूस 32 बोर, दो मैगजीन और पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की थी।
विज्ञापन
व्यापारियों ने 17 नवंबर को जींद बंद का किया था एलान
पुरानी अनाज मंडी में दिनदहाड़े व्यापारी से पिस्तौल के बल पर 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में सात नवंबर को व्यापारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन कर 17 नवंबर को जींद बंद का एलान किया था। हालांकि इस दौरान डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने व्यापारियों को 17 नवंबर से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार
सीआईए इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि रंगदारी के मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वीरवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से तीनों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किए गए हथियार व कार को बरामद किया जाएगा।