फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three corona infected found in the district

जिले में फिर मिले एक साथ तीन कोरोना संक्रमित मामले

Sat, 11 Jun 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three corona infected found in the district
जींद। कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। एक सप्ताह के दौरान जिले में संक्रमण के नौ मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को एक साथ तीन संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग अब जांच का दायरा बढ़ाएगा।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 344 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी अलग-अलग गांवों से संबंधित लोग हैं। अब तक जिले के 24 हजार 372 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 23 हजार 819 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 551 की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में पांच एक्टिव मामले बचे हुए हैं। डॉ. कटारिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। इसलिए लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिएं। यदि लोग लापरवाही बरतेंगे तो संक्रमण और अधिक बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य विभाग बार-बार लोगों को जागरूक कर रहा है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के नौ मामले सामने आ चुके हैं। चार जून को दो, पांच जून को तीन, सात जून को एक तथा अब दस जून को तीन मामले सामने आए हैं। इस प्रकार संक्रमण की यह दर काफी खतरनाक साबित हो सकती है। लोग जितनी सावधानी बरतेंगे, उतना ही संक्रमण कम हो सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
लोगों को भीड़ में जाने से बचना चाहिए। घर से बाहर निकलते ही मास्क जरूर लगाना चाहिए। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, उनको वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। लोगों को दो गज दूरी के नियम का भी पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed