फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three candidates filed their nominations on the third day

Jind News: तीसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने किए नामांकन

Sun, 08 Sep 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three candidates filed their nominations on the third day
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि शनिवार को विधानसभा चुनाव के तहत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र से जुलाना से आजाद उम्मीदवार बिजेंद्र कुमार, सफीदों से आजाद उम्मीदवार बच्चन सिंह आर्य, उचाना से आजाद उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जींद व नरवाना विधानसभा से कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। डीसी ने बताया कि पांच सितंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत संबंधित विधानसभा क्षेत्र में स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में उम्मीदवारों के नामांकन पत्र लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पांच सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होकर 12 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed