फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   three bikers ateempet to miner girl

बाइक सवार तीन युवकों ने किशोरी के अपहरण का किया प्रयास, शोर मचाने पर भागे

Wed, 22 Sep 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
three bikers ateempet to miner girl
विजय नगर स्थित एक निजी स्कूल के पास एक किशोरी का बाइक सवार तीन युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में किशोरी के एक रिश्तेदार समेत तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सफीदों रोड स्थित एक कालोनी की रहने वाली पंद्रह वर्षीय किशोरी ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। जब वह विजय नगर के पास पहुंची तो उसके रिश्तेदार दीपक अपने दो साथियों के साथ आया और बाइक उसकी साइकिल के आगे अड़ा दी। फिर उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो कालोनी के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर तीनों युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक युवक को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ रास्ता रोकने, अपहरण करने की कोशिश करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed