फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   three accused arrested for trying to rob a shopkeeper using pistol

नकली पिस्तौल के बल पर दुकानदार को लूटने की कोशिश करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
three accused arrested for trying to rob a shopkeeper using pistol
दुकानदार को नकली पिस्तौल दिखाकर रुपये लूटने का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अमन उर्फ बुढ़ा, दीपक व शोरण उर्फ छारा को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों पर पहले भी चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। कई दिन पहले अर्बन इस्टेट में सुरक्षा कर्मी से मोबाइल और बाइक भी इन्हीं तीनों ने ही पिस्तौल के दम पर लूटी थी। पुलिस ने दो आरोपियों अमन उर्फ बुढा व शोरण उर्फ छारा को बाइक समेत नहर पुल से गिरफ्तार किया था। वहीं तीसरे आरोपी को रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर देवीलाल चौक से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी जींद निवासी दीपक उर्फ दीपू को रविवार को गिरफ्तार किया गया। 14 अगस्त को दुकानदार राजेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह रामा कृष्णा मंदिर जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे नकली पिस्तौल दिखाकर लूटने प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed