फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Threatened to send obscene photos and videos to husband, case registered

अश्लील फोटो और वीडियो पति को भेजने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Dec 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Threatened to send obscene photos and videos to husband, case registered
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने व उसके पति के पास भेजने की धमकी देने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने लड़की के कॉलेज के सहपाठी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

24 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह कॉलेज में पढ़ती थी तो हिसार जिले के गांव ढाणी मंडी निवासी मनोज यादव के साथ उसकी जान-पहचान थी। इसके चलते युवक के साथ उसका मिलना जुलना रहता था। इसी दौरान युवक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो ले ली और अब उसकी शादी होने के बाद वह युवक बार-बार उसके पास फोन कर परेशान करता है। उसको कई बार समझाया भी जा चुका है, लेकिन वह मान नहीं रहा है। अब वह उसकी अश्लील फोटो व वीडियो को उसके पति के मोबाइल नंबर पर भेजने व वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक गीता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनोज यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed