फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Those with income up to 1.80 lakh will get gas cylinder for Rs 500: CM Saini

1.80 लाख तक आय वालों को 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलिंडर : सीएम सैनी

Thu, 08 Aug 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 Aug 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Those with income up to 1.80 lakh will get gas cylinder for Rs 500: CM Saini
जींद। नई अनाज मंडी में बुधवार को हुए तीज महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सैनी बहनों पर काफी मेहरबान नजर आए। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले 46 लाख परिवारों को अब 500 रुपये में गैस सिलिंडर मिलेगा। बेटियों को स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई के लिए 20 करोड़ 28 लाख रुपये का ऋण सरकार की तरफ से दिया जाएगा। वहीं स्वयं सहायता समूहों में काम करने वाली समूह सखी का मासिक मानदेय 150 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 62 हजार लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के लिए हर 20 किलोमीटर पर एक महिला कॉलेज खोला गया है। पिछले दस साल में भाजपा सरकार ने 32 महिला कॉलेज खोले हैं। आईटीआई में पढ़ने वाली बेटियों को 500 रुपये प्रति महीना वजीफा दिया जाता है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ की राशि भी वितरित की। 1 लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों की बेटियों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन जिले के दस ऐसे गांवों में जाएगी, जहां लिंगानुपात में बहुत कम सुधार हुआ है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जींद समेत विभिन्न जिलों के बस स्टैंड परिसर में दुकानें भी अलॉट कीं। प्रदेश की 1581 विधवा महिलाओं को 9 करोड़ 38 लाख रुपये ब्याज रहित ऋण देने का वादा किया।
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मचारियों की संख्या 15 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा
प्रदेश की 487 उद्यमी महिलाओं को आठ करोड़ 70 लाख रुपये का ऋण देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विवाह शगुन की राशि 41 हजार से बढ़ाकर 71 हजार रुपये करने की घोषणा की। प्रदेश में महिला पुलिस कर्मचारियों की संख्या 15 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत साढ़े आठ लाख गर्भवती को 346 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी। मुख्यमंत्री डूंगर उपहार योजना के तहत 10 लाख बच्चों को फोर्टिफाइड दूध देने की घोषणा की, ताकि बेटियों में खून की कमी न रहे। मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत 3 लाख 33 हजार महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा, ताकि उनको बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों से मांगा आशीर्वाद
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वह बहनों की कोथली देने आए हैं। बहन और भाई का अनूठा प्रेम होता है। भाजपा सरकार बहनों को विशेष सम्मान देती है, इसलिए बहनों को भी अपने भाइयों को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद देना चाहिए। किसी के बहकावे में न आकर प्रदेश में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनानी है, इसलिए बहनों से उनको आशीर्वाद चाहिए। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री असीम गोयल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed