फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Third accused arrested for extorting money by threatening to implicate him in a false rape case

Jind News: दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 May 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for extorting money by threatening to implicate him in a false rape case
03जेएनडी19-पुलिस गिरफ्त में मारपीट करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। बंधक बनाकर मारपीट करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनीपत जिला के गांव बुटाना निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में वर्ष 2020 में आरोपी महिला कविता और रविंद्र नामक व्यक्ति की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है और दोनों को जेल भेजा जा चुका है
विज्ञापन


21 अक्टूबर 2020 को शहर के सेक्टर-6 निवासी कर्मबीर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह घर पर अकेला रहता है। 12 अक्तूबर को उसके पास एक महिला का फोन आया और उसने घरेलू काम मांगा। इस पर उसने हां कर दी। उस महिला ने दोबारा से फोन पर बात की और कहा कि वह शहर के सफीदों गेटो पेट्रोल पंप के पास है। उसे घर पता नहीं है, इसलिए आकर उसे लिवा जाए। इस पर वह महिला को अपने घर लाया। उसने अपना नाम आंवली निवासी मुकेश बताया। उसने घर की साफ-सफाई करने के बाद कहा कि अब तो वह लेट हो चुकी है और घर जाने के लिए उसके पास कोई साधन नहीं है। मुझे रात में यही रहने दो। महिला रात में उनके घर रुक गई। अगले दिन सुबह जब वह उसे छोड़ने के लिए जा रहा था तो सोमनाथ मंदिर के पास दो बाइक पर सवार तीन व्यक्ति और एक महिला मिले और उसे रोक लिए। उन्होंने उसके साथ धक्कामुक्की करते हुए गाली-गलौज की। उन्होंने कहा कि तुम्हे ऐसे थोड़े छोड़ देंगे। तुम्हारे खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाएंगे। उन्होंने समझौता करने की एवज में 20 लाख रुपये की मांग की। आरोपी उसे एक मकान में ले गए और उसके साथ बदसलूकी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। उसको नंगा करके वीडियो बनाने के बाद उसे बंधक बना लिया। उन्होंने उसको डरा-धमकाकर दो लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


मारपीट कर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने वाले गिरोह के सदस्य बुटाना निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। इससे पहले कविता और रविंद्र नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तफ्तीश जारी है। -रणबीर सिंह, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना जींद।

03जेएनडी19-पुलिस गिरफ्त में मारपीट करने का आरोपी। स्रोत पुलिस

03जेएनडी19-पुलिस गिरफ्त में मारपीट करने का आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed