फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There will be a meeting with the Central Government today, Dallewal will also attend along with 28 members from both the fronts.

Jind News: केंद्र सरकार के साथ आज होगी बैठक, दोनों मोर्चों के 28 सदस्यों के साथ डल्लेवाल भी होंगे शामिल

Thu, 13 Feb 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
There will be a meeting with the Central Government today, Dallewal will also attend along with 28 members from both the fronts.
13जेएनडी36: शंभू किसान मोर्चे पर आयोजित महापंचायत में बैठे किसान। स्रोत किसान
नरवाना(जींद)। दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 80वें दिन भी जारी रहा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 14 फरवरी की केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा और एमएसपी गारंटी कानून समेत सभी मांगों पर मजबूती से पक्ष रखेगा।
विज्ञापन

अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि परमात्मा-वाहेगुरु के आशीर्वाद से दोनों मोर्चों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वे स्वयं भी केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल शुक्रवार सुबह 11 बजे दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। मोर्चे के एक साल पूरा होने पर घोषित महापंचायतों के तहत वीरवार को शंभू किसान मोर्चे पर महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन शुरू होने से पहले शहरों में रहने वाले लोग पूछते थे कि एमएसपी गारंटी कानून क्यों। किसानों द्वारा एक वर्ष सड़क पर बैठकर कुर्बानी देने के बाद शहरी लोग सवाल पूछते हैं कि एमएसपी गारंटी कानून कैसे। किसानों ने अपने संघर्ष, त्याग व बलिदान के जरिये देश के हर वर्ग को अहसास कराया है कि एमएसपी गारंटी कानून देश के किसानों का अधिकार है और यह उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को शुभकरण सिंह की शहादत की पहली बरसी पर बठिंडा जिले के बल्लोह गांव में विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा दातासिंहवाला-खनौरी, शंभू व रत्नपुरा मोर्चों पर भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed