फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was excitement in the market, people bought Gulal in abundance

Jind News: बाजार में छाई रौनक, लोगों ने जमकर गुलाल खरीदा

Mon, 25 Mar 2024 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
There was excitement in the market, people bought Gulal in abundance
जींद। जिलेभर में रविवार को होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने होलिका की पूजा-अर्चना कर सुखद भविष्य की कामना की। बाजार में रौनक छाई रही। लोगों ने जमकर गुलाल खरीदा। बच्चे पिचकारी खरीदने में पीछे नहीं रहे। देर शाम को शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन किया गया और पटाखे फोड़े। शहर के बाजार पटियाला चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मेन बाजार, पालिका बाजार, तांगा चौक पर खासी रौनक देखने को मिली। महिलाओं, बच्चों व लोगों ने गुलाल की खरीददारी की। आलम यह था कि गलियों में छोटे बच्चे अपने मकानों की छत पर चढ़कर आने-जाने वालों पर पानी उड़ेल रहे थे। पानी से भरे गुब्बारों की बरसात हो रही थी। दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली मनाई। पटेल नगर, सावित्री नगर, संत नगर, सैनी मोहल्ला, अपराही मोहल्ला, हनुमान नगर, अर्बन इस्टेट, डिफेंस कॉलोनी, सफीदों रोड, रोहतक रोड, भिवानी रोड, प्रेम नगर, आत्मा नगर में बच्चे गलियों में घूमते हुए नजर आए।
विज्ञापन

दुकानदार विक्की श्योकंद ने बताया कि इस बार लोगों ने सबसे ज्यादा हर्बल गुलाल खरीदा। हर्बल गुलाल लाल, हरे व पीले रंग में उपलब्ध था। बच्चों ने गुलाल व वाटर कलर के पाउच खरीदे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी भी बच्चों की पहली पसंद रही। बच्चों ने स्पाइडर, माचिस, गन व फव्वारा पिचकारी ज्यादा पसंद की। देर शाम के बाद होली का दहन हुआ। शहर में कई जगहों पर होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले भारी संख्या में महिलाओं ने होली की पूजा की तथा पानी चढ़ाया। इसके बाद महिलाओं ने होलिका की फेरी लगाई व कच्चा सूत बांधकर होलिका की परिक्रमा की। होलिका को आग लगाते ही लोगों ने प्रहलाद जिंदाबाद के नारे लगाए। बुराई की प्रतीक होलिका धूं-धूंकर जल गई जबकि प्रहलाद को श्रद्धालुओं ने सकुशल निकाल कर पानी में बहा दिया। वहीं, पिल्लूखेड़ा मंडी में होली के पवित्र पर्व पर महिलाओं ने होली की पूजा-अर्चना की और सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

उचाना में की गई होलिका की पूजा-अर्चना
होली का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। जगह-जगह होलिका बनाई गई। दोपहर से ही महिलाए, बच्चे होलिका की पूजा करने के लिए जाने लगे। उचाना कलां में लाइन के पास, फायर ब्रिगेड के पास बनाई गई होलिका पर पूजा करने वालों की पूरे दिन भीड़ रही। परिवार में सुख, समृद्धि की कामना के लिए पूजा-अर्चना की गई। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed