फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was a tussle between the BJP MLA and the station in-charge, who came to get the bullets released, I am

बुलेट छुड़वाने आए भाजपा विधायक और थाना प्रभारी के बीच हुई तू-तू, मैं मैं

Tue, 29 Mar 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
There was a tussle between the BJP MLA and the station in-charge, who came to get the bullets released, I am
जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार देर शाम पटाखे बजा रहे बुलेट बाइक सवार को पकड़कर बाइक को जब्त कर लिया। इस पर जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा सिविल लाइन थाना पहुंचे और उनकी थाना प्रभारी रविंद्र के बीच थाने में जमकर तू-तू, मैं मैं हुई। आरोप है कि विधायक के साथ आए एक युवक ने थाना प्रभारी को मेवात में तबादला करवाने की धमकी तक दे डाली। वही भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के अनुसार, उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए बोला है। इसमें धमकी जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

सिविल थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस एसपी नरेंद्र बिजराणणियां के निर्देशानुसार कार्रवाई कर रही है। इसके चलते कुछ दिन पहले भी पुलिस ने 12 बुलेट को पटाखे बजाने पर जब्त किया था। उस समय भी विधायक ने अपने जानकार की बाइक छुड़वाने के लिए दबाव बनाया था, लेकिन उस समय भी बिना दबाव के काम करते हुए बाइक को जब्त कर कार्रवाई की थी। इसके बाद सोमवार को भी विधायक के किसी जानकार की बाइक पकड़ी गई तो विधायक ने पहले फोन कर थाना प्रभारी से बाइक छोड़ने के लिए कहा, लेकिन थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने की बात कही तो इस पर विधायक अपनी गाड़ी में सवार होकर थाने में पहुंच गए और बाइक छुड़वाने के लिए थाना प्रभारी के साथ तू तड़ाक किया। इसी दौरान वहां पर उनके साथ आए एक युवक ने थाना प्रभारी को मेवात में तबादला करवाने की धमकी दे डाली, लेकिन वहां पर खड़े कुछ अन्य लोगों ने विधायक के इस रवैये पर आपत्ति जताई तो विधायक साथियों के साथ कार में सवार होकर थाने से निकल गए।
विज्ञापन

----------------------
नहीं हुई बहस, पुलिस को वर्दी में काम करने के लिए कहा
चालान को लेकर पुलिस का दोहरा रवैया चल रहा है। यह अभियान सभी बाइक चालकों के लिए होना चाहिए न कि अकेले बुलेट चालकों पर। इसके अलावा पुलिस कर्मियों ने बिना वर्दी के बुलेट चालक को रुकवाकर उसके साथ गलत व्यवहार किया। इसके लिए वह थाने में पुलिसकर्मियों को नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कहने के लिए गए थे। चार-चार पुलिसकर्मियों ने सिविल वर्दी में बाइक सवार को पकड़ा है। ऐसे में दुर्घटना हो सकती है और कोई गैर पुलिसकर्मी भी हो सकता है। इसको लेकर एसपी नरेंद्र बिजराणियां से भी बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा विधायक।
-----------------------------------
28जेएनडी36: सिविल लाइन थाना में पकड़ी गई सफेद रंग की बाइक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed