फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There was a power outage in the city for half an hour at night, 350 complaints were received

Jind News: शहर में रात को आधा घंटा गुल रही बिजली, 350 शिकायतें आईं

Sat, 14 Jun 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
There was a power outage in the city for half an hour at night, 350 complaints were received
जींद। जिले में बिजली किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार रात को शहर में आधा घंटा पूरी तरह से ब्लैक आउट रहा। गर्मी के कारण फीडर कट मार रहे हैं। रात को एसी, कूलर व पंखों के चलने के कारण लोड अधिक बढ़ जाता है। इसके कारण कहीं फीडर तो कहीं ट्रांसफार्मर कट मारते हैं।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को जहां बिजली की खपत 87 लाख यूनिट थी तो वहीं शुक्रवार को बढ़कर 88.20 लाख यूनिट हो गई। गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत भी लगातार बढ़ रही है। जिले में बिजली निगम की तीन डिविजन हैं। सभी ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर कट मार रहे हैं।
विज्ञापन

इसके कारण वोल्टेज कम होने या फ्यूज, जंपर, केबल जलने की शिकायत बिजली निगम कार्यालय के शिकायत केंद्र में लोग दर्ज करवा रहे हैं। शनिवार को 350 बिजली की शिकायत दर्ज की गई। मौसम में तापमान चरम पर है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होकर 31 तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आमजन एसी, कूलर व पंखों का सहारा लेना चाहता है, लेकिन बिजली के लग रहे कट भी इससे निजात नहीं पाने दे रहे। उपभोक्ताओं को दिन और रात कट झेलने पड़ रहे हैं। शनिवार को गोहाना रोड, जेल के सामने काॅलोनी, कुंदन सिनेमा के पीछे की काॅलोनी में दिन में एक घंटे तक के कट लगे।
इसके अलावा हुडा ग्राउंड व अर्बन एस्टेट में भी कभी 20 तो कभी 15 मिनट के कई कट लगे। शहर में कई जगह ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाकर लोड बांटा जा रहा है। वहीं कई ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा दी गई, लेकिन बिजली उपभोक्ताओं को कम ही राहत मिल पा रही।

बिजली किल्लत को लेकर सोमवार से राहत मिलने की उम्मीद है। आसमान में छाए बादलों के चलते बरसात की उम्मीद बनी है। सोमवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35, मंगलवार को 33, बुधवार से शुक्रवार तक 36 डिग्री तापमान रहने की उम्मीद है। इस तापमान से आमजन को काफी राहत मिलेगी।


जगमग योजना के गांव भी बिजली किल्लत से परेशान

शहर के अलावा जिले में जगमग योजना के गांव भी बिजली को लेकर परेशान हैं। इन गांवों में भी सुबह, दोपहर व शाम को बिजली के लगातार कट लग रहे हैं। इन गांवों में 24 घंटे बिजली देने की बात कही जा रही है, लेकिन इनमें कट लगने के कारण 5 से 6 घंटे बिजली गायब रहती है।



13 दिन में बढ़ी 26 लाख यूनिट बिजली की खपत
जिले में बिजली खपत पिछले 13 दिन में 26 लाख यूनिट बढ़ी है। एक जून को बिजली खपत का आंकड़ा, जहां 62 लाख प्रति यूनिट था, वहीं अब 87 लाख प्रति यूनिट पर पहुंच गया है। दो जून को बिजली खपत 58.95 था वहीं तीन जून को 58.55 लाख, चार जून को 56.29 लाख, पांच जून को 61.36 लाख, छह जून को 68.63 लाख, सात जून को 72.22 लाख, आठ जून को 78.16 लाख, नौ जून को 82.12, 10 जून को 85.05 लाख, 11 जून को 85.04 और 12 जून को बिजली खपत का आंकड़ा 87.15 लाख यूनिट, 13 जून को 88.20 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई।


ज्यादा गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है। इसके कारण कट लग रहे हैं। ट्रांसफार्मर व फीडर भी ओवरलोड हो रहे हैं। मौसम में बदलाव होने के बाद बिजली की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। फिलहाल प्रयास किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होने दी जाए।
-एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed