फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There is no shed in the cremation ground of Kandela village, there was a problem in the last rites of the woman

कंडेला गांव के श्मशान घाट में शेड नहीं होने पर अस्थायी तैयार कर करना पड़ा महिला का अंतिम संस्कार

Wed, 28 Jul 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
There is no shed in the cremation ground of Kandela village, there was a problem in the last rites of the woman
महिला के अंतिम संस्कार के लिए अस्थायी शेड तैयार करते परिवार के लोग। अमर उजाला - फोटो : Jind
कंडेला गांव में एक महिला की मौत होने से संस्कार के लिए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। श्मशान घाट में शेड नहीं होने की वजह से परिवार के लोगों ने तिरपाल का अस्थायी शेड बनाकर महिला का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बुधवार को कंडेला गांव में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। सुबह 45 वर्षीय सुमन नामक महिला की मौत हो गई। गांव के श्मशान घाट में शेड नहीं होने के कारण उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका। दोपहर बाद करीब दो बजे लोगों ने तिरपाल का अस्थायी शेड बनाकर अंतिम संस्कार किया। गांव के लोगों ने बताया कि करीब छह महीने पहले श्मशान घाट में हाल व शेड बनाने का कार्य शुरू किया था। लेकिन इसे कुछ लोगों ने इसे रुकवा दिया। यह शेड आज तक नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

राजनीति के चलते लोग परेशान
इसके मामले में ग्रामीण दिलबाग सिंह, ईश्वर, भूप सिंह, अमित रेढू, विकास, कुलदीप सिंह, सुभाष, रमेश, बंटी ने बताया कि गांव की आंतरिक राजनीति के चलते लोगों को यह परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में प्रशासन को यहां शेड बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेड बनाने का प्रावधान
सरकार शेड बनाने के लिए काफी गंभीर है। गांव के स्तर पर शेड का निर्माण किया जा सकता है। यदि बजट की दिक्कत है तो प्रशासन शेड का इंतजाम करवा देगा। -दलबीर सिंह, एसडीएम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed