Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   There are barricades on the national highway, but no police personnel.

Jind News: नेशनल हाईवे पर बैरिकेडिंग हैं, पुलिस कर्मी नहीं

Sat, 06 Dec 2025 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
There are barricades on the national highway, but no police personnel.
05जेएनडी27-शहर के हरियल चौक पर पुलिस द्वारा की गई बेरिकेडिंग। संवाद
नरवाना। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने दिल्ली–पटियाला नेशनल हाईवे पर बैरिकेडिंग तो कर दी है लेकिन कई जगहों पर ये इंतजाम नाकाम साबित हो रहे हैं क्योंकि यहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन

शहर के हरियल चौक पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर सुबह-शाम गुजरने वाले वाहनों की जांच की जाती है ताकि हाईवे मोड़ पर वाहन धीमी गति से निकलें और दुर्घटनाएं न हो। हालांकि, हरियल चौक से नहर की तरफ बढ़ते ही हालात बदल जाते हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़–हिसार नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज के पास बने बड़े कट पर भी बैरिकेडिंग तो है लेकिन यहां पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। इस कारण नरवाना की ओर से आने वाले कई वाहन चालक हिसार की तरफ जाने के लिए आगे बने अधिकृत कट से घूमने की बजाय इसी कट पर रॉन्ग साइड से मुड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक चालक राहुल, मुकेश, वीरेंद्र व बलजीत ने का कहना है कि इस लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि वह भी कई बार गलत दिशा में मुड़कर आने वाले वहानों से हादसे का शिकार होने से बच गए। पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। हरियाणा रोडवेज की एक बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें काफी यात्रियों को चोटें आई थीं।
आने वाले दिनों में सर्दी और धुंध का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में दृश्यता कम होने के कारण रॉन्ग साइड से मुड़ने वाले वाहनों की वजह से गंभीर हादसों की आशंका और बढ़ जाएगी। पुलिस प्रशासन को सख्ती अपनाने की आवश्यकता है।
बैरिकेडिंग लगाने भर से समस्या का समाधान नहीं होगा बल्कि संबंधित स्थानों पर पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती, रॉन्ग साइड चलने वालों पर चालान और जागरूकता अभियान जरूरी है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ सकता है।

प्रशासन से मांग की कि हाईवे पर बने इस कट को सुरक्षित करने के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी तरह की जान-माल की हानि को रोका जा सके।

वर्जन

कट के पास से रॉन्ग साइड में जा रहे वाहनों की रोकथाम के लिए एरिया की ट्रैफिक पुलिस को बोलकर चालान करवाएं जाएंगे। यदि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी अच्छे तरीके से नहीं कर रहे तो उनको भी सख्त निर्देश दिए जाएंगे। –नरेश, एडिशनल इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस जींद

05जेएनडी27-शहर के हरियल चौक पर पुलिस द्वारा की गई बेरिकेडिंग। संवाद

05जेएनडी27-शहर के हरियल चौक पर पुलिस द्वारा की गई बेरिकेडिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed