फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Theft of donations at Ayodhya's Ram Mandir is unfortunate: Omprakash Dhankhar

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण : ओमप्रकाश धनखड़

Sun, 12 Jul 2026 05:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Theft of donations at Ayodhya's Ram Mandir is unfortunate: Omprakash Dhankhar
फोटो 12जेएनडी06-शहर के निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की चोरी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह एक छोटी घटना है, जिससे भगवान राम के प्रति देशवासियों की आस्था कम नहीं हुई है। भगवान राम करोड़ों लोगों के आराध्य हैं।
धनखड़ रविवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लोगों की धार्मिक भावनाओं को कमजोर नहीं कर सकतीं। भगवान राम के प्रति लोगों का विश्वास अटूट बना रहेगा। उन्होंने देश में हो रहे तकनीकी विकास का भी उल्लेख किया। धनखड़ ने बताया कि भारत अब केवल दूसरे देशों का अनुसरण नहीं करता, बल्कि नई पहल करने वाला देश बन चुका है।
विज्ञापन

डिजिटल भुगतान प्रणाली भीम यूपीआई का अंतरराष्ट्रीय विस्तार इसका बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को सोनीपत के लिए रवाना करेंगे। यह भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। हाइड्रोजन ट्रेन नई तकनीक का प्रतीक होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच डीजल और पेट्रोल पर निर्भरता कम कर हाइड्रोजन, बायो फ्यूल और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की है। इससे भारत तकनीक और नवाचार में दुनिया में नई पहचान बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed