{"_id":"6806ae38535181b5720378e1","slug":"the-young-man-made-the-video-viral-and-accused-his-in-laws-and-wife-of-harassing-him-jind-news-c-199-1-sroh1009-133476-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक ने किया वीडियो वायरल कर सुसराल जनों व पत्नी पर लगाए परेशान करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक ने किया वीडियो वायरल कर सुसराल जनों व पत्नी पर लगाए परेशान करने के आरोप
Tue, 22 Apr 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने के बाद लापता हुआ युवक।
सफीदों (जींद)। खेड़ा खेमावती गांव के एक युवक ने अपने ससुराल वालों व पत्नी पर तंग करने के आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल करके अपनी जीवन लीला समाप्त करने की धमकी दी है।
वीडियो वायरल करने के बाद से युवक बजिंद्र (32) लापता है। परिवार के लोग उसे ढुंढ रहे हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं चल पाया। युवक के परिजनों ने इस संबंध में गुमशुदगी की शिकायत सफीदों पुलिस को दी है।
वायरल वीडियो में युवक ने क्या आरोप लगाए
वायरल वीडियो में युवक बजिंद्र ने कहा कि वह अपने जीवन से तंग आ चुका है और उसके पीछे का कारण उसके ससुराल वाले व पत्नी है। जिन्होंने मिलकर उसकी जिंदगी को तबाह कर दिया है। वर्ष 2021 में उसके ऊपर झूठे केस दर्ज करवाए गए और उन केसों में उसकी बेकसूर मां व बहन का नाम भी लिखवा दिया गया और वे कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। युवक ने वीडियो में लोगों व महिलाओं से अपील की कि वे हो सके तो अपने घरों को बचाओ। महिलाएं अपनी बेटियों का घर न उजाड़े। उसकी सास उसकी पत्नी को दिन में चार बार फोन करके बताती थी कि घर को कैसे चलना है। उसकी पत्नी अपनी बात मानकर उससे झगड़ा करती थी और उसे कोसती थी कि वह मरता क्यों नहीं है। न ही वह खाना बनाती थी और न ही उसके माता-पिता को खाना देती थी। वीडियो में उसने अपनी अंतिम इच्छा बताते हुए कहा कि अगर उसकी बॉडी मिल जाए तो उसके आसपास उन्हें फटकने भी मत देना। उसके बच्चों को उसके माता-पिता के पास छोड़ देना। वह सभी से माफी चाहता है कि वह अपनी जीवनलीला को समाप्त कर रहा है।
विज्ञापन
भाई ने पुलिस को दी गुमशुदगी की शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में गुमशुदा बजिंद्र के भाई मोनी ने कहा कि उसका भाई बजिंद्र सुबह 9 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं पर चला गया है। उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई है। जिसके चलते वह मानसिक तौर से परेशान चल रहा है। घर से जाने के बाद उसके भाई ने एक वीडियो बनाकर उसके पास भेजी। जब उसने घर पर आकर बजिंद्र के बारे में पता किया तो परिवार वालों ने कहा कि वह बिना किसी को बताए कहीं पर चला गया है। उसके बाद बजिंद्र को गांव व आसपास के गांवों में तलाश किया, लेकिन उसके बारे में कोई अतापता नहीं चल पाया। उसके भाई बजिंद्र ने वीडियो में अपने सास ससुर से जान का खतरा बताया है। उसके भाई का फोन नंबर बंद आ रहा है। उसके भाई की पत्नी उसके परिवार वालों को जान से मरने की धमकी दे रही है। इस मामले में जांच अधिकारी सदर थाना एसएचओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।