{"_id":"68c06d604e693e3a99075208","slug":"the-x-ray-machine-of-the-new-building-of-the-civil-hospital-is-not-working-jind-news-c-199-1-sroh1009-140646-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल के नए भवन की एक्सरे मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल के नए भवन की एक्सरे मशीन खराब
विज्ञापन
09जेएनडी38: नए भवन में एक्सरे मशीन खराब होने के बाद टीबी वार्ड में चलाई गई एक्सरे मशीन। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल के नए भवन में चल रही एक्सरे मशीन मंगलवार को दोपहर बाद खराब हो गई। इसके कारण एमरजेंसी में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना मिलने पर सिविल सर्जन ने टीबी वार्ड की मशीन को 24 घंटे चलाने के निर्देश दिए हैं ताकि मरीजों को परेशानी न रहे।
नागरिक अस्पताल में एक्सरे की दो मशीन हैं। इसमें एक मशीन तो स्पेशल टीबी के मरीजों के लिए टीबी वार्ड में चलाई जा रही थी। दूसरे मशीन नए भवन में चलाई जा रही थी। नए भवन की मशीन को 24 घंटे चलाया जा रहा था। रात को एमरजेंसी में सड़क दुर्घटना में घायल व अन्य बीमारियों के मरीजों की जांच करवाई जाती थी।
अब मरीजों को एक्सरे की जांच के लिए टीबी वार्ड में जाना होगा। इससे पहले भी इस मशीन में खराबी आई थी जो दो से तीन महीने में ठीक करवाई गई। उस समय भी टीबी वार्ड में रखी मशीन से ही काम चलाया गया था। टीबी वार्ड में कई बार लाइट जाने से रात को मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। वहां पर 24 घंटे बिजली की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
बाक्स
टीबी वार्ड में अब संक्रमण फैलने का खतरा मरीजों पर मंडराएगा। अस्पताल में रोज 1500 से 1600 से बीच ओपीडी होती है। इनमें लड़ाई झगड़े, सड़क दुर्घटनाओं व अन्य मरीजों की जांच के प्रतिदिन लगभग 150 एक्सरे होते हैं। इसके कारण मरीजों को परेशानी होगी।
बाक्स
एक्सरे मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण बंद हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही टीबी वार्ड की मशीन को चलवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मशीन को ठीक करवाने के लिए इंजीनियरों को बुलवाया जाएगा। बुधवार को मशीन को ठीक करवाया जाएगा।