फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The works stopped under MNREGA should be started soon: Samundra Singh

मनरेगा के तहत रुके कार्यों को जल्द शुरू किया जाए : समुंद्र सिंह

Tue, 09 Sep 2025 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The works stopped under MNREGA should be started soon: Samundra Singh
09जेएनडी35-बैठक के दौरान मौजूद मनरेगा मेट। स्त्रोत मनरेगा मेट
नरवाना। मंगलवार को नेहरू पार्क नरवाना में मेट साथियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के प्रधान समुंद्र सिंह दनौदा ने की। उझाना ब्लॉक से सरपंच रामभज और अंबरसर भी बैठक में पहुंचे। मनरेगा स्कीम के तहत जिन कार्यों को बीच में रोका गया है उन्हें सरकार जल्द ही सुचारू रूप से चलवाएं।
विज्ञापन

मेट की सैलरी का मुद्दा लंबे समय से उठाया जा रहा है। प्रधान ने कहा कि हरियाणा और पड़ोसी राज्य पंजाब के बाढ़ ग्रस्त जिलों और गांवों में मजदूरों और किसानों की स्थिति बेहद दयनीय है। ऐसे समय में उनकी मदद करना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। जिन गरीब मजदूरों के मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें सरकार से मुआवजा दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। प्रधान समुंद्र सिंह ने नरवाना के सभी मेट साथियों का बैठक में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट साथियों ने भी भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में मनरेगा संबंधी समस्याओं के समाधान और मजदूरों के अधिकार सुरक्षित करने के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर रवि, विक्रम, जीवन, राजेश, तरसेम, सरोज, सुषमा, दीपक, रामपाल, बनारसी व तारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed