फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The woman accused her brother-in-law of rape and sister-in-law

युवती ने भाई के साले पर दुष्कर्म और भाभी पर सहयोग करने का लगाया आरोप

Wed, 23 Sep 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The woman accused her brother-in-law of rape and sister-in-law
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शहर की एक कॉलोनी की 25 वर्षीय युवती ने भाई के साले पर दुष्कर्म और भाभी पर दुष्कर्म के लिए साजिश रचने के आरोप लगाकर महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर दोनों भाई व बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर की एक कॉलोनी की 25 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई दिल्ली के पालम कॉलोनी में शादीशुदा है। 21 सितंबर को उसके घर में उसके भाई का साला संजय उर्फ धोंदू आया हुआ था। इस दौरान संजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना में उसकी भाभी ने सहयोग किया। उन दोनों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने इस मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। एएसआई राजेश कुमारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में संजय उर्फ धोंदू और युवती की भाभी को नामजद कर उनके खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed