फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The way is clear for becoming the head of Jat Charitable Sabha, 105 appointed collegiums will choose the head

Jind News: जाट धर्मार्थ सभा का प्रधान बनने का रास्ता साफ, नियुक्त 105 कॉलेजियम चुनेंगे प्रधान

Mon, 11 Aug 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 11 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for becoming the head of Jat Charitable Sabha, 105 appointed collegiums will choose the head
10जेएनडी15: जाट धर्मार्थ सभा का कॉलेजियम का चुनाव जीतने वाले उम्मीद्वार। संवाद
जींद। जाट धर्मार्थ सभा के चुनाव को लेकर चल रही रार कॉलेजियम के चुनाव के साथ ही समाप्त हो गई। अब धर्मार्थ सभा के प्रधान समेत कार्यकारिणी के बनने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। चुनाव के लिए 105 कॉलेजियम बनाए गए थे। अब इनमें से रविवार को 30 पर चुनाव हुआ, जबकि 75 कॉलेजियम पर सर्वसम्मति बनी थी। अब चुने गए कॉलेजियम में से ही प्रधान समेत अन्य सभी पदों के पदाधिकारी नियुक्त होने हैं।
विज्ञापन

एक साल पहले जाट धर्मशाला की पुरानी कार्यकारिणी की अवधि पूरी होने पर सर्वसम्मति से प्रधान चुनने की प्रक्रिया की गई थी। इस दौरान जिस व्यक्ति को प्रधान चुना गया, वह धर्मशाला का सदस्य ही नहीं मिला। इसको लेकर संस्था के लिए प्रशासक लगा दिया गया। इसके बाद करीब चार महीने पहले संस्था के चुनाव के लिए एडहॉक कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन

इसका कार्यकाल पूरा होने पर करीब 15 दिन पहले दूसरी एडहॉक कमेटी बनाई गई। इसमें पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी किताब सिंह भनवाला, वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह उझानिया और यादवेंद्र खर्ब को शामिल किया गया था। इस कमेटी ने धर्मार्थ सभा के संविधान के अनुसार चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करवाई। इसके बाद रजिस्ट्रार की तरफ से चुनाव की प्रक्रिया शुरू करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
105 कॉलेजियम बनाए

जाट धर्मार्थ सभा के चुनाव के लिए चल रही रार को समाप्त करने के लिए 1149 मतों के 105 कॉलेजियम बनाए गए थे। प्रत्येक कॉलेजियम में 10 से 12 तक मत थे। इसमें से 75 कॉलेजियम में चुनाव के लिए आवेदन करने के दौरान सहमति बन गई थी। इसके बाद 30 कॉलेजियम पर सहमति नहीं बनी थी। इनका चुनाव कराया गया।
----

जाट धर्मार्थ सभा का पहली बार हुआ चुनाव

कॉलेजियम सदस्यों के आधार पर कार्यकारिणी का चुनाव भी धर्मशाला में पहली बार हुआ है। अभी तक जाट धर्मार्थ सभा का चुनाव नहीं हुआ था। हर बार सर्वसम्मति से ही कार्यकारिणी का चुनाव होता रहा है। वहीं पहली बार ही धर्मशाला में प्रशासक की नियुक्ति हुई है। अब प्रशासक की नियुक्ति के बाद पहली बार चुनाव हुआ है।

-----
फर्म व सोसाइटी के जिला रजिस्ट्रार की ओर से चुनाव के लिए जिम्मेदारी दी गई थी। इस जिम्मेदारी के चलते रविवार को 30 कॉलेजियम का चुनाव कराया गया है। अब कॉलेजियम की नियुक्ति के बाद प्रधान पद का चुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर सर्वसम्मति भी बन सकती है। अगर सर्वसम्मति नहीं बनी तो प्रधान पद के चुनाव को लेकर जल्द ही तारीख निर्धारित की जाएगी।
-रोहित ढांडा, चुनाव अधिकारी
-------------
इन कॉलेजियम पर हुआ चुनाव
कॉलेजियम नंबर विजेता उम्मीदवार
1 महावीर चंद
4 वीरेंद्र सिंह
6 महताब सिंह
8 यादवेंद्र खर्ब
12 लक्ष्य खटकड़
13 धर्मबीर सिवाच
15 रामफल खर्ब
18 आजाद सिंह
20 ईश्वर सिंह उझानियां
23 यशपाल कंदौला
27 बलराज
28 प्रदीप
29 उमेद
35 राजेंद्र सिंह
37 बलजीत सिंह
44 सुभाष चंद
45 बलजीत
46 कंवर सिंह
51 सुमन लता
54 राजपाल ढांडा
55 फूल कुमार
56 राजेश कुमार
58 ओम सिंह
59 ज्योति नांदल
64 बलबीर चहल
65 जनाब सिंह
72 प्रवीन कुमार
75 बलजीत सिंह
78 सुरेंद्र
98 आजाद सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed