{"_id":"60f723a18ebc3e69824e3a05","slug":"the-water-of-the-roads-shed-in-the-parks-became-a-pond-jind-news-rtk618414430","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों में बहाया सड़कों का पानी, तालाब बने पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों में बहाया सड़कों का पानी, तालाब बने पार्क
विज्ञापन
अंडर पास में पानी भरा होने के कारण रेलवे लाइन को उपर से क्रॉस करते बाइक सवार। अमर उजाला।
- फोटो : Jind
सोमवार को जींद में हुई 89 एमएम बारिश ने शहर के हालात बिगाड़ दिए हैं। हालांकि इससे पहले 2011 में सात जून को 208 व 12 जून को 225 एमएम बारिश हो चुकी है। लेकिन तब भी शहर के हालात इतने खराब नहीं हुए, जितने अब हुए हैं। अधिकारियों ने अपनी जान बचाने के लिए सड़कों का पानी पार्कों में बहा दिया है। अब पार्कों में लबालब पानी भर गया है। इसके बावजूद मंगलवार को शहर की पॉश कॉलोनी अर्बन इस्टेट की कुछ गलियों में पानी भरा रहा।
बारिश के बाद शहर के हालात का जायज लेने के लिए अमर उजाला की टीम सड़कों पर निकली। इस दौरान पाया कि अर्बन इस्टेट के चक्की मोड़, सिविल लाइन पुलिस थाना के पास, सेलर मोड़, नई सब्जी मंडी, अंडरपास, रोहतक रोड सहित कई जगह सड़कों पर पानी भरा हुआ है। हालांकि इसके बाद मंगलवार दोपहर बाद फिर से बारिश हुई, जिससे हालात और अधिक खराब हो गए।
समय रहते नहीं की तैयारी, अब पड़ रहा भारी
सोमवार को हुई बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की कलई खोल कर रख दी है। इससे साफ हुआ कि प्रशासन ने समय रहते बरसाती पानी से निपटने की तैयारी नहीं की। अर्बन इस्टेट का पानी निकालने के लिए नगर परिषद के अधिकारी मंगलवार दोपहर सफीदों बाईपास स्थित सैनी धर्मपाला के पास लगाए गए पंप पर पहुंचे, लेकिन यहां इंजन खराब मिला। ऐसे में इसको ठीक करवाया गया।
विज्ञापन
रेलवे लाइन क्रॉस कर निकले बाइक सवार
बारिश के कारण मिनी बाईपास स्थित अंडर पास में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हुई। इसके चलते बाइक सवार व पैदल यात्रियों को रेलवे लाइन क्रॉस करनी पड़ी। यदि यह लोग देवीलाल चौक से जाते तो अधिक समय लगता। वहीं यह सड़क टूटी हुई भी है। ऐसे में लोगों ने खतरा उठा कर छोटा रास्ता चुना।
मंगलवार को हुई बारिश
ब्लॉक बारिश (एमएम)
जींद 14
नरवाना 16
उचाना 16
अलेवा 20
पिल्लूखेड़ा बूंदाबांदी
जुलाना 24
वर्जन
बारिश के बाद अधिकतर शहर के पानी की निकासी हो चुकी है। कुछ जगह पर दिक्कत है, वहां पानी निकलवाया जा रहा है। अधिक बारिश आने के कारण दिक्कत हुई है।
- भूपेंद्र सिंह, एमई, जींद नगर परिषद।

नई सब्जी मंडी के बाहर भरा बारिश का पानी। अमर उजाला।- फोटो : Jind