फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The vigilance team inspected the pond beautification work.

Jind News: तालाब सुंदरीकरण कार्य का विजिलेंस टीम ने किया निरीक्षण

Tue, 30 Dec 2025 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The vigilance team inspected the pond beautification work.
29जेएनडी42-बाबा गैबी साहिब के तालाब पर जांच करती विजिलेंस की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। पेड़ों की कटाई को लेकर दर्ज शिकायत की जांच के लिए रोहतक से पहुंची विजिलेंस टीम ने करीब छह महीने से बंद पड़े बाबा गैबी साहब के निकट स्थित तालाब सुंदरीकरण कार्य का सोमवार को निरीक्षण किया।
टीम के सदस्यों ने तालाब की खुदाई, आसपास की जमीन, प्रस्तावित पार्क स्थल और अन्य निर्माण बिंदुओं की बारीकी से जानकारी जुटाई। विजिलेंस टीम ने निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफी भी की ताकि जांच रिपोर्ट में सभी पहलुओं को शामिल किया जा सके। निरीक्षण पूरा होने के बाद आसपास के स्थानीय लोगों को भी बुलाया और पूरे मामले को दोबारा सुना गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने एकमत होकर कहा कि उन्हें तालाब के सुंदरीकरण कार्य से कोई आपत्ति नहीं है और यह कार्य जल्द से जल्द शुरू होना चाहिए। टीम के यहां से रवाना होने से पहले एसडीओ महेंद्र यादव ने तीन मौजिज व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी से कार्य को लेकर सहमति ली गई और उनके हस्ताक्षर करवाए गए। टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस शिकायत पर शिकायतकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं उन्हें भी जांच में शामिल होना जरूरी है। इसके लिए शिकायतकर्ताओं को बुलाने की बात कही गई लेकिन कोई भी शिकायतकर्ता टीम के सामने उपस्थित नहीं हुआ।

विजिलेंस जांच के बाद जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद
बाबा गैबी साहब के निकट स्थित तालाब का सुंदरीकरण करोड़ों रुपये की लागत से प्रस्तावित है। कार्य का विधिवत शुभारंभ भी किया गया था और तालाब की खुदाई का काम पूरा हो चुका था। हालांकि जुलाई माह में कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुंदरीकरण की आड़ में 400 से 500 साल पुराने बरगद और पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा है जबकि एस्टीमेट में ऐसा नहीं है। शिकायत के बाद कार्य और भुगतान पर रोक लगा दी गई थी। अब विजिलेंस जांच के बाद जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
-----------------
विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी

एसडीओ महेंद्र यादव ने कहा कि शिकायतकर्ताओं के उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे और उनसे एफिडेविट भी लिए जाएंगे। दर्ज बयानों और निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।




------------

बाबा गैबी साहब आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसका क्षेत्र वार्ड नंबर-3 में आता है। इसके समीप तालाब का हो रहा सुंदरीकरण पूर्ण होने के बाद शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। यह कार्य किसी एक व्यक्ति के हित में नहीं बल्कि पूरे शहर की सुंदरता और पहचान को निखारने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की और कार्य में बाधा डालने वालों से संयम बरतने का आग्रह किया। –आशुतोष शर्मा , वार्ड 3 पार्षद, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article