फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The university will form an inquiry committee into the dispute regarding problems in the hostel.

Jind News: हॉस्टल में समस्याओं को लेकर विवाद में विश्वविद्यालय की तरफ से होगा जांच कमेटी का गठन

Thu, 30 Jan 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The university will form an inquiry committee into the dispute regarding problems in the hostel.
जींद। सीआरएसयू के हॉस्टल में समस्याओं को लेकर हुए विवाद में अब विश्वविद्यालय व पुलिस की तरफ से जांच शुरू हो गई है। इसमें एसपी के निर्देशों पर जांच को डीएसपी को सौंपा गया। डीएसपी ने मामले को लेकर विश्वविद्यालय के गेट पर घटना के दौरान मौजूद सुरक्षाकर्मियों के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि उनकी सूचना देने के बाद ही विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस गई थी। इसके बाद हंगामा ज्यादा बढ़ा। दूसरी तरफ विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार ने बताया कि उनकी तरफ से भी मामले को लेकर वीसी को जानकारी दी गई है। इसमें अब कमेटी का गठन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की कमेटी भी इस मामले में अपने स्तर पर जांच करेगी। जो समस्याएं हाॅस्टल के अंदर विद्यार्थियों को आ रही हैं। उनका भी समाधान करवाया जाएगा। जानकारी के अनुसार हॉस्टल के अंदर खाने की गुणवत्ता व अन्य सुविधाओं की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन विद्यार्थियों ने सोमवार रात को किया था। इसके बाद पुलिस पर प्रताड़ना देने और चीफ वार्डन समेत विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यव्हार करने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed