फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The tenant came out of jail and threatened the family

Jind News: किरायेदार ने जेल से बाहर आकर दी परिवार को धमकी

Thu, 12 Jun 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The tenant came out of jail and threatened the family
जींद। जेल से छुट कर आया आरोपी किरायेदार दीवार फांद पीड़िता के घर में घुस गया। पीड़िता के परिजनों को देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


संत नगर निवासी नेहा ने पुलिस को बताया कि वह निजी स्कूल में अध्यापिका है। कुछ समय पहले उन्होंने फतेहबाद जिला के भूना निवासी आमीन को अपना मकान किराये पर दिया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने आईडी प्रूफ नहीं दिया। इस पर उन्होंने मकान खाली करने के लिए कहा। आरोपी ने मकान खाली करने से मना कर दिया और झगड़े पर उतर आया।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। अब आरोपी जेल से बाहर आया हुआ है। मंगलवार रात को आमीन दीवार फांदकर हथियार के साथ मकान में घुस आया। शोर मचाए जाने पर उसके परिजन बाहर आ गए। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आमीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed