फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The team of Hindu Girls College was the overall winner in the youth festival

युवा महोत्सव में हिंदू कन्या महाविद्यालय की टीम रही ओवरऑल विजेता

Fri, 18 Nov 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The team of Hindu Girls College was the overall winner in the youth festival
ओवरऑल ट्राफ ी के साथ हिंदू कन्या महाविद्यालय स्टाफ । - फोटो : Jind
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय परिसर में युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव का समापन शुक्रवार को किया गया। इसमें हिंदू कन्या महाविद्यालय की टीम ओवरऑल विजेता रही। कॉलेज पहुंचने पर विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सफीदों जोन से आए नौ महाविद्यालयों की टीमों ने संगीत, नाटक और नृत्य आदि में हिस्सा लिया था। हिंदू कन्या महाविद्यालय की टीम ने आठ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवलऑल ट्राफी जीती। रनर अप ट्राफी राजकीय महाविद्यालय जींद ने जीती। नृत्य की पंडित बिरजू महाराज ट्राफी, नाटक के लिए सभी टीमों में प्रथम सुनील दत्त ट्राफी और संगीत में प्रथम पंडित जसराज ट्रॉफी पर हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कब्जा जमाया। सांग के लिए पंडित लखमीचंद ट्रॉफी राजकीय पीजी महाविद्यालय ने जीती। हिंदू कन्या महाविद्यालय ने संगीत में इंडियन ऑर्केस्ट्रा, ग्रुप सांग जनरल, ग्रुप सांग हरियाणवी, ग्रुप साग वेस्टर्न, हरियाणवी ऑक्रेस्ट्रा, ग्रुप आइटम्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो आइटम्स में क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिकल इंसट्रूमेंटल सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, हरियाणवी गजल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो आइटम्स में क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, वेस्टर्न वोकल सोलो, हरियाणवी गजल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लाइट वोकल इंडियन, फॉक सांग जनरल, फॉक सांग हरियाणवी सोलो, फॉक इंस्ट्रूमेंटल हरियाणवी सोलो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रुप डांस जनरल, ग्रुप डांस हरियाणवी, रसिया, कोरियोग्राफी में हिंदू कन्या महाविद्यालय ने बाजी मारी। थियेटर वर्ग में वन प्ले, ड्रामा, माइम, मिमिक्री में भी हिंदू कन्या महाविद्यालय की टीम प्रथम रही। सभी को खेल मंत्री संदीप सिंह, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, महाविद्यालय के प्रधान अंशुल कुमार सिंगला एवं प्राचार्या उपासना गर्ग ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed