फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The tanks in the water tank are filled with garbage, villagers are angry

Jind News: गंदगी से अटे पड़े हैं जलघर में बने टैंक, ग्रामीणों में रोष

Wed, 05 Mar 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The tanks in the water tank are filled with garbage, villagers are angry
04जेएनडी15-जलघर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्या सुनते अधिकारी। संवाद - फोटो : reasi
जुलाना। गतौली गांव में पेयजल किल्लत से परेशान ग्रामीण जलघर पहुंचे और रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जो पानी सप्लाई किया जाता है वह किसी भी लिहाज से पीने लायक नहीं है।
विज्ञापन

पानी का टीडीएस ज्यादा होने के कारण ग्रामीणों ने चर्म और पेट के रोग पनप रहे हैं। गांव में जलघर भी बनाया गया है, लेकिन वह सफेद हाथी साबित हो रहा है।
जलघर में जो टेंक बनाए गए हैं वह गंदगी से अटे पड़े हैं। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें नहर के पानी की सप्लाई दी जाए। इसको लेकर ग्रामीण शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों में अधिकारियों के रवैये को लेकर रोष बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर एक माह में समाधान नहीं हुआ तो वे कोई भी बड़ा कदम उठाने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

सूचना पाकर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समाधान का आश्वासन दिया तो ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed