फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The slogan of water in every house is far away from the surface.

Jind News: हर घर जल का नारा धरातल से कोसों दूर

Fri, 12 Apr 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
The slogan of water in every house is far away from the surface.
जींद। जन स्वास्थ्य विभाग हर घर जल का जो नारा दे रहा है, वह धरातल से कोसों दूर दिखाई दे रहा है, क्योंकि ग्रामीण आंचल ही नहीं जींद शहर में कुछ कॉलोनियां ऐसी हैं जो नियमित होने के बाद भी पेयजल सप्लाई की सुविधा से वंचित हैं। गोहाना बाईपास चौक के नजदीक भारत नगर को आबाद हुए करीब 15 साल हो चुके है। सरकारी फाइलों में भारत नगर का क्षेत्र वैध कहलाता है, किंतु विडंबना यह है कि नियमित होने के बावजूद भी जन स्वास्थ्य विभाग इस क्षेत्र में पेयजल की सुविधा नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों के पास कई साल पहले इस नगर के लोगोंं ने पेयजल सप्लाई की लाइन बिछाने के लिए अर्जी भी दी थी। किंतु विभाग ने उस अर्जी की अनदेखी कर दी, जिसके नतीजतन इस क्षेत्र में रहने वाले लोग पेयजल सप्लाई की सुविधा न मिलने पर सिस्टम को संभालने वालों को कोस रहे हैं। लोगों ने घरों में सबमर्सिबल लगाए हुए हैं। सबमर्सिबल से पानी की ज्यादा मात्रा लेने के कारण पानी का स्तर समय के साथ बेहद नीचे जा रहा है। 10 साल पहले जहां सबमर्सिबल के लिए 80-90 फुट का बोर करना पड़ता था वहीं अब 130-150 फुट करना पड़ता है। सबमर्सिबल भी जवाब दे रहे हैं। मजबूरी में लोगों को इन्हें फिर से लगवाने के लिए काफी राशि खर्च करना पड़ रहा है। सबमर्सिबल से निकलने वाले पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा है या नहीं, इसे जांचे बिना ही लोग पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी बिजेंद्र दहिया, सतबीर कुंडू, मनफूल सिंह, नरेश कुंडू, सुनील सैनी, राहुल, पुनीत, राजेश, सुनीता, ओमपति ने कहा कि कई वर्ष पहले क्षेत्र में पेयजल सप्लाई की लाइन बिछाने के लिए मांग की गई थी। उस समय यह मांग तत्कालीन डीसी और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को की गई थी, लेकिन उनकी मांग पर कोई समाधान नहीं हुआ। इसके चलते भारत नगर 15 वर्षो से पेयजल सप्लाई की बाट जोह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी नहीं तो चुनाव का करेंगे बहिष्कार

भारत नगर के लोगों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में पेयजल की सुविधा न होना इस बात को दर्शाता है कि व्यवस्था बनाने वाले जनहित को लेकर कितने उदासीन है। जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए इन लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन ने ठोस आश्वासन नहीं दिया तो आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगें। क्योंकि जब सुविधा ही नहीं तो फिर वोट देना भी व्यर्थ है।


किया जाएगा पेयजल समस्या का समाधान

कॉलोनी में पेयजल समस्या को लेकर लोगों को परेशानी हुई है तो इसका समाधान करवाया जाएगा। कॉलोनी में अगर लाइन नहीं बिछी है तो इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात कर पाइपलाइन डाली जाएगी। इसके बाद यहां पर हर घर में पेयजल पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जाएगी। -दलबीर दलाल, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed