{"_id":"68740749f70826110e051563","slug":"the-sarvajaati-binain-khap-expressed-grief-over-the-murder-of-the-principal-jind-news-c-199-1-sroh1009-137736-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्राचार्य की हत्या पर सर्वजातीय बिनैण खाप ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्राचार्य की हत्या पर सर्वजातीय बिनैण खाप ने जताया दुख
Mon, 14 Jul 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। हिसार जिले में एक प्राचार्य की छात्रों के निर्मम हत्या किए जाने की घटना ने समाज को झकझोर दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुवीर सिंह नैन ने गहरा शोक और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे समाज में संस्कारों की गिरावट और नैतिक मूल्यों के पतन का प्रतीक बताया।
खाप प्रधान रघुवीर सिंह नैन ने कहा, यह घटना न सिर्फ दुखद है बल्कि हमारे सामाजिक ताने-बाने पर भी करारी चोट है। खाप प्रवक्ता संदीप हरियाणा ने कहा कि जिन बच्चों को शिक्षा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए। वह आज अपने ही गुरु की हत्या कर रहे हैं।
इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है उन्होंने कहा कि आज के युग में यह आदर्श सिर्फ किताबों तक सिमट कर रह गया है। उन्होंने चिंता जताई कि मोबाइल और इंटरनेट की बढ़ती लत ने बच्चों को परिवार और बुजुर्गों से दूर कर दिया है। जहां पहले बच्चे बड़ों से जीवन मूल्य सीखते थे वहीं अब स्क्रीन पर घंटों बिताकर वह असामाजिक व्यवहार और हिंसा की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग की कि स्कूलों में नैतिक शिक्षा को फिर से अनिवार्य किया जाए और शिक्षक-सम्मान की भावना को पुन: स्थापित किया जाए।