फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The relatives of the prisoners raised slogans outside the district jail in Jind

जींद: जेल में कैदियों व बंदियों पर सख्ती बरतने पर परिजनों ने जताया विरोध, अपराधियों को चक्की में बंद करने का मामला

Mon, 01 Nov 2021 02:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Nov 2021 02:37 AM IST
सार

बंदियों ने आरोप लगाया था कि जेल में उनको महंगा सामान दिया जा रहा है और खाने के पैसे लिए जा रहे हैं। इसपर जेल में कैदियों व बंदियों के परिजन जेल के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी की।

विज्ञापन
The relatives of the prisoners raised slogans outside the district jail in Jind
जिला जेल के गेट के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद की जिला जेल में संगीन मामलों में बंद बदमाशों को चक्की में बंद किए जाने पर जेल के अंदर अन्य बंदियों व कैदियों ने शनिवार को भूख हड़ताल की थी। इन बंदियों ने आरोप लगाया था कि जेल में उनको महंगा सामान दिया जा रहा है और खाने के पैसे लिए जा रहे हैं। रविवार को कैदियों और बंदियों के परिजन भी जेल के बाहर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में जेल अधीक्षक संजीव बुधवार ने कहा कि जेल में समय-समय पर जज दौरा कर कैदियों व बंदियों की समस्याओं के लिए शिविर लगाकर बात करते हैं। इस दौरान आज तक किसी भी बंदी ने इस तरह के आरोप नहीं लगाए। अगर जेल में खाने की घटिया क्वालिटी होती है, बंदियों को कैंटीन के अंदर से सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, उसके साथ मारपीट करके चक्कियों में बेवजह डाला जाता तो इस मामले में पहले जांच के दौरान भी शिकायत मिलती।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हत्या व हत्या के प्रयास और पुलिस पार्टी पर हमला कर फरार होने का प्रयास करने के मामले में जेल में बंद विनय तथा उसके छह साथियों को चक्की में जेल नियमों के अनुसार सुरक्षा दृष्टि के चलते बंद किया गया है। इसके अलावा छह कैदियों व बंदियों को जेल में सुल्फा लाने के मामले में बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः डॉक्टर बने 'देवदूत': पांच घंटे तक ऑपरेशन कर युवक की छाती में धंसे सरिये निकाले, जीवन बचाने में जुटी 5 डॉक्टरों की टीम

इस तरह से कुल 25 कैदी व बंदी चक्की में बंद हैं। इन सभी को चक्की से निकलवाने के लिए कैदियों व बंदियों ने कुछ समय के लिए भूख हड़ताल कर प्रशासन पर दबाव बनाना चाहा था। जेल नियमों के अनुसार जेल में किसी प्रकार की परेशानी कैदियों व बंदियों को नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed