फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   public has to fight the elections, it does not matter whether they call Modi or Rahul Gandhi: Dushyant

उचाना में दुष्यंत चौटाला बोले: चुनाव जनता को लड़ना है, मोदी को बुलाए या राहुल गांधी को, इससे फर्क नहीं पड़ता

Sat, 31 Aug 2024 11:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Updated Sat, 31 Aug 2024 11:24 AM IST
सार

दुष्यंत ने एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके डूमरखा गांव में जाने से बीरेंद्र सिंह में घबराहट साफ दिख रही है। वह उचाना हलके के 66 के 66 गांव का दौरा पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
public has to fight the elections, it does not matter whether they call Modi or Rahul Gandhi: Dushyant
करसिंधु गांव में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व डिप्टी सीएम व जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने भाजपा से गठबंधन के सवाल पर कहा है कि जो गलती हुई है, वह दोबारा नहीं दोहराएंगे। जींद में भाजपा की रैली में अमित शाह के आगमन पर उन्होंने कहा कि चुनाव जनता को लड़ना है, मोदी आए या राहुल गांधी, इससे फर्क नहीं पड़ता। जनता सब समझती है। दुष्यंत चौटाला वीरवार को करसिंधु गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


दुष्यंत ने एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनके डूमरखा गांव में जाने से बीरेंद्र सिंह में घबराहट साफ दिख रही है। वह उचाना हलके के 66 के 66 गांव का दौरा पूरा कर चुके हैं। भाजपा सांसद कंगना रणौत के किसानों पर दिए बयान पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि भाजपा सांसद की किसानों के बारे में क्या सोच है।
विज्ञापन


उनका बयान बेहद आपत्तिजनक है और यह भाजपा की मानसिकता को दिखाता है। एक सांसद आज किसान वर्ग को किस तरीके से देख रही है, यह स्पष्ट हो चुका है। पूर्व सीएम मनोहर लाल के जजपा की हमें जरूरत नहीं वाले बयान पर दुष्यंत ने पलटवार किया कि मैं कौन सा उनकी जरूरत की मांग का इंतजार कर रहा हूं। भाजपा को जब जरूरत थी तो उनके राष्ट्रीय लेवल के नेताओं ने उनसे बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा गला तो ठीक है, अब दुष्यंत का गला बैठेगा : बीरेंद्र सिंह

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह वीरवार देर शाम उचाना पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने दुष्यंत चौटाला पर पलटवार करते हुए कहा कि अब डूमरखा आए या उचाना, कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा गला तो ठीक है, अब दुष्यंत का गला बैठेगा। इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने बीरेंद्र सिंह का गला बैठने को लेकर बयान दिया था।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा सिटिंग सांसद, राज्यसभा सदस्य के चुनाव न लड़ने के फैसले पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इसमें यह भी फैसला है कि अगर किसी को चुनाव लड़ना है तो कांग्रेस अध्यक्ष इजाजत देंगे, फिर चुनाव लड़ सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जींद रैली में आने के सवाल पर कहा कि अब तो आना-जाना ही है, चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। लोग सोचे कि चलो पार्टी को देखते हैं, अब तो वो देखने वाली बात भी नहीं रही है।

उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि भाजपा ने जिस तरह से 10 साल राज किया है, उससे लोगों का मन भर चुका है और वो अपनी पसंद की सरकार बनाएंगे। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में सर्वे के आधार पर टिकट दिए जाने के सवाल पर चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सर्वे दो, तीन किस्म के होते हैं। मेरी राय है कि पहले यह सर्वे करवाओ कि कांग्रेस की कौन सी मजबूत सीट है। अगर 90 में से 50-55 सीट पर अच्छे लोगों को टिकट देकर भेजे तो जरूर जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस, भाजपा का मुकाबला है, उन सीटों पर सर्वे कराओ कि कौन मजबूत उम्मीदवार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed