{"_id":"68c06e9082b304c256041d13","slug":"the-problem-of-rainwater-drainage-will-be-solved-soon-sdm-jind-news-c-199-1-jnd1002-140631-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती पानी निकासी की समस्या का जल्द होगा समाधान : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती पानी निकासी की समस्या का जल्द होगा समाधान : एसडीएम
विज्ञापन
09जेएनडी22-खेतों में जलभराव का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम दलजीत सिंह। स्रोत ग्रामीण
उचाना। एसडीएम दलजीत सिंह ने दुर्जनपुर, उदयपुर व नचार गांव में खेतों में भरे बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। किसानों ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से उनके खेतों में पानी भर गया है जिसके कारण उनकी खेतों में फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
एसडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी लगातार पूरे जिला में नजर रखे हुए हैं और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके बारिश के पानी को निकालने के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। बारिश के पानी की निकासी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान होगा।
इसके लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हाल में भारी बारिश से खेतों में जलभराव की निकासी के कार्य में और तेजी लाई जाए। इसके लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पंप सेट, पाइपलाइन व डीजल इंजन सहित अन्य जल निकासी यंत्रों का उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
किसानों ने एसडीएम को कहा कि खेतों में ज्यादा पानी जमा रहने से मौजूद खरीफ फसल लगभग खत्म हो चुकी है और रबी फसल की बिजाई के संकट का भी अंदेशा बन चुका है। एसडीएम ने कहा कि उपमंडल के कई गांवों में फसल प्रभावित हुई है। कई गांवों के खेतों में वर्तमान में जल भराव ज्यादा है।
प्रशासन लगातार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा फैसला लिया गया है। इसके लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है।
प्रभावित किसान अपने नुकसान का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि संकट की इस घड़ी में आपसी तालमेल और धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। प्रशासन और आमजन मिलजुल कर ही आपदा की इस घड़ी से पार पा सकते हैं। राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है।