{"_id":"696bdba95d5466019b01bcc8","slug":"the-police-outpost-in-charge-has-been-accused-of-entering-a-house-and-molesting-a-woman-the-sp-has-suspended-him-and-transferred-him-to-the-police-lines-jind-news-c-199-1-sroh1006-147117-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चौकी इंचार्ज पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चौकी इंचार्ज पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप, एसपी ने किया लाइन हाजिर
Sun, 18 Jan 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी07-टेनरी मोड़ पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ एसपी को शिकायत देने पहुंची महिला। संवाद
जींद। टेनरी मोड़ चौकी इंचार्ज एएसआई यशवीर पर एक महिला ने नशे में घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए हैं।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 16 जनवरी रात को वह बहन और बच्चों के साथ घर पर थी। इस दौरान देररात पुलिस चौकी टेनरी मोड़ इंचार्ज यशवीर सिंह आए जो कि नशे में धुत थे। वह और बहन जाग रही थीं। यशवीर अंदर आकर अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।
बताया कि यशवीर वाहन नंबर एचआर 56 जीवी 1502 से आए थे। इनके साथ चालक और तीन अन्य पुलिसकर्मी थे जो कि उनके घर के बाहर खड़े थे। आरोप लगाया कि यशवीर ने बेटी को गालियां दीं। उन्होंने 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। इसके बाद आरोपी हमराहियों सहित मौके से चले गए। उन्होंने जाते हुए की वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
कुछ देर बाद फोन आया और कहीं भी शिकायत नहीं करने की धमकी दी गई। उन्होंने एसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपी चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए गए हैं। 4-5 दिनों में जांच पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।