फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The person who went to deposit money in the bank was cheated by entanglement of 65 thousand rupees

बैंक में रुपये जमा करवाने गए व्यक्ति को बातों में उलझाकर ठगे 65 हजार रुपये

Tue, 22 Feb 2022 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
The person who went to deposit money in the bank was cheated by entanglement of 65 thousand rupees
बैंक में रुपये जमा करवाने गए युवक से दो लोगों ने धोखाधड़ी कर 65 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के अंदर तथा बाहर के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण खड्डा के गांव खांडा कुंजलही हाल आबाद देवीलाल कॉलोनी निवासी कन्हैया यादव ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को उसके मामा नारद से 41 हजार, उदय यादव से 10 हजार और उसके पास रखे 14 हजार कुल मिलाकर 65 हजार रुपये वह रेलवे रोड स्थित सीआर किसान कॉलेज के सामने बैंक में जमा करवाने गया था। बैंक में पहुंचकर उसने फार्म भर लिया तभी वहां खड़े लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति से अन्य फार्म भरने के लिए कहा। उस व्यक्ति ने आधा फार्म भर दिया और वह उसे बाहर ले गया। धीरे-धीरे वह बैंक से आधा किलोमीटर दूर नहर पुल की तरफ पहुंचे तभी एक अन्य भी वहां पर आ गया। फिर उसने उस अज्ञात को अपने रुमाल में लपेटे हुए 65 हजार रुपये दे दिए। कुछ देर बाद उस व्यक्ति ने फार्म भरकर तथा रुमाल में एक गड्डी लपेटकर उसको दे दी। वह रुमाल में लिपटी हुई गड्डी तथा फ ार्म लेकर चल पड़ा। उसने थोड़ी देर बाद रुमाल की जांच की तो पैसे नहीं मिले। रुमाल में केवल कागज की गड्डी मिली। उसने पीछे मुड़कर देखा तो दोनों व्यक्ति वहां से गायब थे। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed